Site icon News1India

Madhya Pradesh : Pandit Pradeep Mishra का राधा रानी को लेकर विवादित बयान, संत समाज हुआ नाराज़, लोगों ने इंदौर में फूंका पुतला

Pandit Pradeep Mishra, Indore Protest, MP News, Pradeep Mishra statement regarding Radha Rani

Madhya Pradesh : पंडित प्रदीप मिश्रा की राधारानी पर टिप्पणियों के बाद संत समाज में आग लग गई है। इस मामले में इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा के पुतले को भी फूंका गया। गुरुवार शाम, इंदौर के एमआर 10 चौराहे पर संतों के साथ महिलाओं ने पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ प्रतिवाद देते हुए पुतला दहन किया।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रेमानंद महाराज को लेकर कहा कि वे विद्वत संत हैं और इतने बड़े रसिक संत कोई नहीं हैं। वे राधा रानी और भगवान कृष्ण के परम भक्त हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, “मुझे एक फोन कर देते, तो मैं दंडवत करते जाता और चरण धोकर आचमन करके जवाब देता।”

वास्तव में, कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी सरकार पर एक टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ रहवासियों ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने एमआर 10 चौराहे पर सद्बुद्धि पाठ किया और प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया। इस दौरान, लोगों ने पंडित मिश्रा के पोस्टर को काला किया। रहवासियों ने यह भी कहा कि प्रदीप मिश्रा के पास करोड़ों रुपए का दान आ रहा है और उन्होंने राधारानी के खिलाफ अनर्गल तरीके से बयान दिया है, जो निंदनीय है। आने वाले दिनों में, अगर प्रदीप मिश्रा इंदौर में कथा करते हैं, तो उसका विरोध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी में कपल फाइट, लड़के ने जड़े लड़की को कई थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की “श्री कृष्ण दीवानी राधारानी” पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद प्रेमानंद जी महाराज ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज प्रेमानंद जी महाराज ने पंडित प्रदीप मिश्रा से कहा कि आपको नरक से कोई नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि “हमें गाली देना ठीक है, लेकिन अगर आप हमारे इष्ट, हमारे गुरु, हमारे धर्म के खिलाफ बोलेंगे, उनका अपमान करेंगे या उनकी अवज्ञा करेंगे, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अपना बलिदान दे देंगे।” इस मामले में कल शाम, इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला भी फूंका गया।

Exit mobile version