Maharashtra News : किसानों का बिल किया गया माफ, साथ ही महिलाओं के खाते में डाले गए 1500

महाराष्ट्र (Maharashtra) की महायुति सरकार ने विधानसभा में बजट पेश किया है। वित्त मंत्री अजित पवार ने किसानों और महिलाओं के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

Maharastra Budget 2024, Maharastra Budget announcements , ajit pawar

Maharashtra : महाराष्ट्र (Maharashtra News) विधानसभा के मानसून सत्र में महायुति सरकार द्वारा बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री अजित पवार ने इस अतिरिक्त बजट में आगामी चुनाव के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस बजट में खासकर किसानों और महिलाओं के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।

महाराष्ट्र (Maharashtra News)| की महायुति सरकार ने ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपये सरकारी सहायता दी जाएगी। साथ ही, इन महिलाओं को एक वर्ष में सरकारी तरीके से 3 एलपीजी गैस सिलेंडर भी मुफ्त मिलेगा।

महिलाओं के साथ किसानों का हुआ उद्धार

इसके अलावा, महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। राज्य में लगभग 2 लाख लड़कियों के लिए इस योजना के तहत 2,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट में किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। महाराष्ट्र में 46 लाख 6 हजार किसानों के लिए बिजली का माफी घोषित की गई है। साथ ही, वन्य प्राणियों के हमले में मृत व्यक्ति के परिवार को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया है, जिसमें उन्हें 25 लाख तक आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें : ओवैसी के घर पर काली स्याही फेंकने पर शख्त पुलिस, बिरला से मिले ओवैसी

Exit mobile version