Maharashtra : BMW हिंट एंड रन मामले का मुख्य आरोपी मिहिर शाह हुआ गिरफ्तार

मुंबई के वर्ली में हुए बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस में प्रमुख आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिहिर शाह शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे हैं।

MAHARASHTRA NEWS,Mihir Shah,Mumbai News, Mihir Shah Arrested
Maharashtra : मुंबई के वर्ली हिट एंड रन एक्सीडेंट मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर शाह की मां और बहन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। मुंबई (Maharashtra) पुलिस ने मिहिर को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया था।
मुंबई के वर्ली में घटित हिट एंड रन एक्सीडेंट मामले में, राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह पर एक महिला को अपनी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से कुचलने का आरोप है। 24 वर्षीय मिहिर ने रविवार (सात जुलाई) सुबह अपनी सफेद बीएमडब्ल्यू से वर्ली के अटरिया मॉल के पास एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। हादसे में, स्कूटर पर चल रहे प्रदीप नखवा (50) के पीछे उनकी पत्नी कावेरी (45) बैठी थीं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को दुर्घटनास्थल से लगभग 10 किमी दूर जुहू में बरामद किया। मिहिर ने एक पार्टी में भाग लिया था और हादसे के बाद वह फरार हो गया था। अब पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें :  शहीद अंशुमान की मां ने अग्निवीर योजना को रोकने की मांग, राहुल गांधी का वादासोमवार को, आरोपी मिहिर शाह के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की थीं। इससे पहले इस मामले में आरोपी के पिता राजेश शाह और उनके ड्राइवर राजेंद्र सिंह बिदावत को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, सोमवार को (आठ जुलाई), इन दोनों को मुंबई के शिवडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
Exit mobile version