Site icon News1India

Maharashtra News : पूणे हिट एंड रन मामले में आधी रात को गश्त पर निकले कांस्टेबल की मौत

Pune Police, Pune Hit Run Case, Pune News, police constable
Maharashtra News : महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में पूणे का ही एक मामला सामने आया है, जिसमें पुणे पुलिस बल के एक कांस्टेबल की आधी रात को हिट एंड रन मामले में मौत हो गई है और एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह दुर्घटना ओल्ड पुणे-मुंबई राजमार्ग पर हैरिस ब्रिज के नीचे रात 2 बजे हुई।
जानकारी के मुताबिक, खड़की पुलिस स्टेशन में बीट मार्शल के रूप में कार्यरत दो पुलिस कांस्टेबल रात की पेट्रोल के लिए अपने दोपहिया वाहन पर सवार थे, तभी उन्हें तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में कांस्टेबल समाधान कोली की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। कुछ दिन पहले पुणे में एक नाबालिग ने अपनी पोर्श कार से बाइक सवार एक लड़के और एक लड़की को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। लड़का और लड़की एक आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। गत 29 जून की सुबह अंधेरी ईस्ट फ्लाईओवर पर एक और दुर्घटना हुई थी।

बीएमएस के सेकंड ईयर के छात्र विवेक यादव और अमन यादव अंधेरी स्थित फ्लाईओवर से गुजर रहे थे, जब गुंडवली मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विवेक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी पिकअप ड्राइवर को परेल से गिरफ्तार कर लिया था।

Exit mobile version