Site icon News1India

संदेशखाली केस में मुख्य आरोपी, TMC नेता शेख शाहजहां 55 दिनों बाद गिरफ्तार

संदेशखाली केस में मुख्य आरोपी, TMC नेता शेख शाहजहां 55 दिनों बाद गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और ईडी पर हमला करवाने वाला मुख्य आरोपी TMC नेता शेख शाहजहां को पुलिस ने 55 दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह उसे बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मीनाखान इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उसे बसीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि मामले को लेकर तीन दिन पहले कोलकाता हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने का निर्देश दिया था।

क्या है मामला ?

TMC नेता शेख शाहजहां और उसके अन्य दो साथी शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर आरोप है कि वो संदेशखाली में महिलाओं का गैंगरेप कर रहे थे। मामले में उसके दोनों साथी समेत 18 लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। इसके साथ साथ TMC नेता के घर राशन घोटाले में 5 जनवरी को रेड के लिए पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर शाहजहां के 200 से ज्यादा सपोर्टर्स ने हमला कर दिया था। जिसके बाद अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। इन दोनों मामलों में उस पर वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद से वो पुलिस से बच रहा था।

संदेशखाली क्यों बना चर्चा का कारण ?

बंगाल का साउथ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं ने अपने उपर हो रहें अत्याचार को लेकर प्रदर्शन किया। उन महिलाओं ने TMC नेता और उनके समर्थकों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और स्थानीय लोगों के जमीन हड़पने का आरोप लगाया और आरोपी को गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले को लेकर महिलाओं ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन मामला जस का तस बना रहा। पिछले दिनों जब ईडी ने TMC नेता शेख शाहजहां के घर पर छापेमारी करने आई तो उसके समर्थकों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। जिसके बाद मामला का खुलासा हुआ।

Exit mobile version