Site icon News1India

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर बड़ा ट्रेन हादसा, कोबरा एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग

Visakhapatnam

New Delhi: विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी आग लग गई, जिससे कोरबा से विशाखापत्तनम और फिर तिरुमाला जाने वाली ट्रेन चपेट में आ गई है। कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी थी जब उसकी कई बोगियों में आग लग गई।

इस हादसे में कोरबा एक्सप्रेस की एसी कोच में M1, B7, और B6 बोगी आग की चपेट में आ गईं। मौके पर पहुंचे रेलवे के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

यात्रियों में मची भगदड़

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ है। कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जलने वाली सभी बोगियां AC की थीं। ट्रेन में आग लगने से स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में भगदड़ सी स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

कोरबा एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग

कोरबा एक्सप्रेस की बी6 और बी7 बोगियों के खाली रेक से धुआं उठता हुआ देखा गया। यह ट्रेन सुबह 6:30 बजे विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) पहुंची थी और 9:45 बजे कोचिंग डिपो के लिए रवाना होने वाली थी। तभी बी7 कोच से धुआं निकलते देखा गया।

ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। आग तेजी से बी6, बी7 और एम1 कोच तक फैल गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़े: वक्फ बोर्ड एक्ट में होगा संशोधन, जानिए मोदी सरकार के बिल में क्या होगा

लगातार हो रहे ट्रेन हादसे

गौरतलब हो कि हाल ही में झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। यह दुर्घटना तड़के लगभग 3:45 बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई थी।

Exit mobile version