Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

चुनावों में लगातार हार के बाद Mayawati को बड़ी राहत, उपचुनाव में बसपा को मिली शानदार जीत

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को बड़ी राहत मिली है। अंबेडकर नगर की कटेहरी जिला पंचायत उपचुनाव में बसपा ने भाजपा और सपा को हराकर जीत दर्ज की है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
August 9, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, चुनाव
Mayawati
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: विधानसभा और लोकसभा चुनावों में लगातार हार का सामना कर रही मायावती (Mayawati) की बहुजन समाज पार्टी (BSP) को एक बड़ी राहत मिली है। अंबेडकर नगर के कटेहरी प्रथम जिला पंचायत की सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा ने शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में बसपा ने समाजवादी पार्टी (SP) को हरा दिया जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमानत जब्त हो गई।

यह जीत बसपा के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि कटेहरी विधानसभा सीट पर भी जल्द ही उपचुनाव होने हैं। आम तौर पर बसपा उपचुनावों से दूर रहती है, लेकिन इस बार यूपी की सभी दस उपचुनाव सीटों पर मायावती (Mayawati) प्रत्याशी उतारने की घोषणा पहले ही कर दी है।

RELATED NEWS

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

January 26, 2026
Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

January 15, 2026

जिला पंचायत सीट पर बसपा बड़ी जीत

कटेहरी प्रथम वार्ड नंबर 18 की जिला पंचायत सीट पर बसपा समर्थित उम्मीदवार दीप लता उर्फ डिंपल गौतम ने 3806 वोटों के अंतर से सपा समर्थित प्रत्याशी को हराया। डिंपल गौतम बसपा के जिला प्रभारी अरविंद गौतम की पत्नी हैं।

यह भी पढ़े: बरेली पुलिस की बड़ी सफलता, एक ही तरीके से 10 महिलाओं की हत्या…सीरियल किलर गिरफ्तार

मंगलवार को इस सीट के लिए मतदान हुआ था, जिसमें बसपा को 8365 वोट मिले, जबकि सपा की कांती देवी को 4559 वोट मिले। भाजपा की सावित्री देवी चार अंकों तक भी नहीं पहुंच सकीं।

बसपा की जीत से किसको नुकसान?

इस जीत से सपा को बड़ा झटका लगा है, जबकि कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा को भी अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, और इस जीत ने बसपा को एक नई ऊर्जा दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बसपा की इस जीत से सपा और भाजपा को कितना नुकसान होता है।

Tags: MayawatiUP ElectionsUP panchayat Election
Share198Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
January 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Mayawati

बाल-बाल बचीं मायावती! जन्मदिन की प्रेस वार्ता में अचानक भड़की आग, सुरक्षा घेरे में बाहर निकलीं ‘बहन जी’

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Press Conference Short Circuit Fire Incident,: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आज...

Mayawati

UP की राजनीति में हलचल! मायावती के 70वें जन्मदिन पर योगी ने मांगी दुआ, तो अखिलेश ने दी भाजपा को पटखनी

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Birthday: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती आज अपना 70वां...

UP Panchayat Election

UP Panchayat Election: 28 मार्च तक कर्मचारियों की ‘नो छुट्टी’, संडे को भी दफ्तर में मनेगी होली!

by Mayank Yadav
January 13, 2026

UP Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए कमर कस ली...

Next Post
Manish Sisodia

जमानत के बाद 17 महीने के बाद Manish Sisodia आएं जेल से बाहर, पहले केजरीवाल के घर जाएंगे

बहन की लव मैरिज से गुस्साए भाई ने बहनोई को उतारा मौत के घाट

बिहार के मोतिहारी में चाकूबाजी से शिक्षक की हत्या, महावीरी झंडा खेलने से जुड़ा विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist