CM Biren के काफिले पर उग्रवादियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक जवान घायल

militants-opened-fire-on-manipur-cm-n-biren-singh-convoy-one-soldier-injured

CM Biren Singh Convoy Attacked: कांगपोकपी जिले में घात लगाए बैठे उग्रवादियों ने सोमवार 10 जून को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर हमला (Attack on CM Biren) कर दिया। जानकारी के मुताबिक घटना में एक जवान घायल हो गया है। बता दें कि कोटलेन गांव के पास फायरिंग अब भी जारी है।

पुलिस ने बताया कि सीएम एन बीरेन सिंह का सुरक्षा काफिला मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले जा रहा था। इसी दौरान अचानक कई राउंड फायरिंग हुई। जिसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।

एक अधिकारी ने बताया कि “मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से मणिपुर के इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।”

militants-opened-fire-on-manipur-cm-n-biren-singh-convoy-one-soldier-injured

दरअसल, शनिवार 8 जून को उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और 70 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया था।

यह भी पढ़ें : Manipur Violence: मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा की आग, 70 से ज्यादा घर राख, सैंकड़ों लोग बेघर

Exit mobile version