Site icon News1India

Mizoram: मिजोरम में दर्दनाक हादसा निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत

मिजोरम: आइजोल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ओवर ब्रिज ढहा इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है अभी घटनास्थल पर घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है राहत बचाव कार्य जारी हैं बताते चले कि घटना के वक्त 35-40 मजदूरों मौजूद थे यह घटना सुबह 10 बजे की बताई जार रही है घटना आईजोल से करीब 21 किलोमीटिर की दूरी पर हुई अभी भी मलबे के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रहीं हैं मौके पर पुहची राहत बचाव कार्य की टीम फंसे लोगों को निकालने में जुट गई हैं साथ घटना का संज्ञान लेते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द ठीक हो जाएं। बचाव अभियान चल रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।’ पीएम ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। साथ ही मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक्स शोक व्यक्त किया है। जोरमथांगा ने पोस्ट किया, ‘इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’

Exit mobile version