Monsoon Forecast: सावधान! Delhi को भारी बारिश की चेतावनी; महाराष्ट्र सहित 18 राज्यों में IMD का देखें रेड अलर्ट

Today Weather Forecast: आज दिल्ली में कहीं बारिश तो कहीं हवाएं चल रही हैं। आज भी देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। आज देश में मौसम कैसा रहेगा?

Today Delhi NCR Monsoon Forecast: मानसून के बादल पूर्वानुमान के मुताबिक जमकर बरस रहे हैं, लेकिन बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं मुंबई-गुजरात के लोगों के लिए बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भी बारिश हुई। हालांकि कुछ जगहों पर बारिश हुई, तो कहीं सिर्फ हवाएं चलीं, लेकिन राजधानी के लोगों को उमस से राहत मिली। कल और बीती रात भी दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई।

Monsoon Forecast

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह भी बारिश हुई। पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश (Monsoon Forecast) की वजह से कुछ इलाकों में जलभराव है, लेकिन मुंबई और पुणे में बारिश टेंशन बनी हुई है। मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड और पुणे में 48 घंटे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पुणे में कल 66 साल में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 114 मिमी बारिश हुई। मुंबई में समुद्र में करीब साढ़े 4 फीट ऊंची लहरें उठीं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए भी रेड अलर्ट है।

दिल्ली में 3 दिन तक मौसम खराब रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली और आसपास के (Monsoon Forecast) शहरों का मौसम आज, कल और परसों (Monsoon Forecast) खराब रहेगा। 3 दिन तक बादल बरसते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो वीकेंड पर मौसम सुहाना रहेगा। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। ऐसे मौसम में राजधानी का तापमान अधिकतम 35 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर

आज 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आज 6 राज्यों गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।

Kangana Ranaut की संसद सदस्यता पर गिरी गाज, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

अन्य राज्य

कल इन राज्यों में रहेगा अलर्ट

मौसम विभाग ने कल 27 जुलाई को भी अच्छी बारिश की चेतावनी दी है। (Monsoon Forecast) महाराष्ट्र में भी कल भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय में भी बारिश हो सकती है।

Exit mobile version