News1India

MP NEWS : मध्यप्रदेश के अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, घटना में 6 लोगों की मौत

MP NEWS : मध्यप्रदेश के अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, घटना में 6 लोगों की मौत

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना बड़ा है कि इससे  फैक्ट्री के आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। सड़कों पर शव बिखरे हुए नजर आ रहें है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अभी तक घटना में छह लोगों की मौत हुई है जबकि 100 से अधिक लोग घायल भी हुए है। मौके पर पहुंची प्रशासन द्वारा घायलों को हरदा जिला अस्पताल भेजा रहा है जबकि फैक्ट्री के आसपास 100 से अधिक घरों को खाली करवा दिया गया हैं।

फैक्ट्री में धमाके की वजह साफ नहीं

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है, वो मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में स्थित है। आस पास के लोगों ने बताया की फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुए तेज धमाके से पूरा शहर दहल उठा है। फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। नतीजा हुआ है कि धमाके की वजह से  चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हुआ है।

शराब घोटाले में ईडी की झूठी कारवाई, नहीं है कोई पुख्ता सबूत : आतिशी

मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को लेकर आपात बैठक बुलाई है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को तत्काल घटना स्थल पर जाने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी के साथ साथ आपातकाल के लिए तैयार रहने कों कहा गया है। घटना स्थल पर राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है।

Exit mobile version