MS Dhoni : इस भूमिका में नजर आएंगे कैप्टन कूल, फेसबुक पर पोस्ट कर बताया आईपीएल का प्लान

MS Dhoni: Captain clan will be seen in this role, posted the IPL plan on Facebook

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब दिलाने वाले टीम के कप्तान MS Dhoni आईपीएल के आगामी सीजन में नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। हांलाकि उनकी नई भूमिका क्या होगी इस पर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

सोशल मीडिया पर दिए संकेत

पू्र्व भारतीय कप्तान ने अपने फेसबुक पर पोस्ट के जरीए आईपीएल के नए सीजन में अपनी भूमिका को लेकर जानकारी दी। धोनी ने पोस्ट में लिखा कि नए सीजन और नई भूमिका का इंतजार नहीं कर सकते, बने रहें।

कप्तान के रूप में MS Dhoni  के आंकड़े

धोनी ने अपने कप्तानी भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2007, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब दिलाया। इसके साथ साथ उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को बार 5 खिताब भी दिलाया है। उन्होंने CSK को 2010, 2011, 2018, 2021, और 2013 में चैंपियन बनाया। वो भारत के साथ साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में एक हैं।

एमएस धोनी के आईपीएल के आँकड़े

आईपीएल में दाएं हाथ के विकेटकिपर बल्लेबाज ने 2016 से 2017 तक राइजिंग पुणे सुपरजायंट और बाकी के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 250 आईपीएल मैच खेले हैं। इन मैचों में एमएस धोनी ने 38.79 की औसत से करीब 5,082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं।विकेट किपर के रूप में उनके नाम 142 कैच और 42 स्टंपिंग की उपलब्धि भी हैं। कप्तान के रूप में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब दिलाया हैं।

MS Dhoni टेस्ट में नंबर वन

उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद एमएस धोनी ने टीम के लिए एक कप्तान के रूप में, 60 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में भारत ने 45 % मुकाबले में जीत दर्ज की। इस दौरान भारत ने 27 मैच जीते, 18 हारे और 15 ड्रा रहे। इसके साथ साथ धोनी ने टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक रैंकिंग तक भी पहुंचाया। धोनी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने ऐसा दो बार 2010-11 और 2012-13 में किया।

वनडे में सबसे मजबूत

MS Dhoni के आंकड़े बताते हैं कि वो सबसे मजबूत वनडे में रहें। उनके द्वारा खेले गए 350 वनडे मैचों में उन्होंने 50.57 की औसत से कुल 10,773 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 10 शतक और 73 अर्द्धशतक बनाए हैं।धोनी वनडे में भारत के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी निचले क्रम में आते हुए भी 50 से अधिक की औसत से 10,000 से अधिक रन बनाने में सफल रहे। यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में हैं।

Exit mobile version