Mukhtar Ansari : माफिया मुख्तार अंसारी को आज किया जा सकता है सुपुर्द-ए-खाक, जानिए कैसे हुई मौत ?

Mukhtar Ansari: Mafia Mukhtar Ansari can be laid to rest today, know how he died?

लखनऊ। यूपी के बांदा जल में बंद माफिया और पूर्व विधायक Mukhtar Ansari की गुरुवार रात मौत हो गई। उससे पहले वो जेल के बैरक में बेहोश मिला था, जिसकी सूचना पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आज मिट्टी में मिल जाएगा माफिया Mukhtar Ansari

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Mukhtar Ansari को जेल के बैरक अचानक बेहोश होकर गिर गया था। जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां 9 डॉक्टर्स ने उसका जांच किया जिस दौरान उसकी मौत हो गई। आज 3 डॉक्टरों का पैनल द्वारा अंसारी के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।जिसके बाद उसे गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है।

मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू

वहीं हालात को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाके जैसे की मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ साथ प्रशासन द्वारा बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए और बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किए गए हैं।

अलग अलग मामलें में उम्र कैद की सजा

गौरतलब हैं कि मौत से कुछ 2 दिन पहले Mukhtar Ansari की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उसे अस्पताल मे भर्ती किया गया था। जहां 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया था। अंसारी की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए भाई अफजाल ने मीडिया में दावा किया था कि अंसारी को धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। ज्ञात हो की अंसारी 2005 से अलग-अलग मामलों में 2 बार मिली उम्रकैद की सजा काट रहा था।

Exit mobile version