Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Mumbai Storm:किसी डरावनी फिल्म का सेट बनी मुंबई, तेज हवाओं ने ली दर्जनों लोगों की जान, पूरी मुंबई में त्राहिमाम

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 14, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, मौसम
Mumbai Storm
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai Storm: मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में बारिश और धूल भरी आंधी के बाद होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। BMC के अनुसार, 43 घायल अभी भी अस्पताल में उपचाररत हैं। एक गंभीर है।

आंधी-तूफान से मुंबई के घाटकोपर में 100 फीट लंबा होर्डिंग गिरने से 14 लोग मारे गए। वृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया कि अभी 43 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 31 घायल अस्पताल से बाहर चले गए। एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जाती है।

RELATED POSTS

No Content Available

#DustStorm over Lower Parel. #MumbaiRains pic.twitter.com/eVBz2JUsrP

— Mumbai Rains (@IndiaWeatherMan) May 13, 2024

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार की शाम साढ़े चार बजे यह हादसा जिमखाना के पास हुआ था। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दमकल और पुलिस की टीम को मौके पर तुरंत भेजा गया। उनका दावा था कि इस हादसे में बहुत से लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान गैस कटर और क्रेन का उपयोग किया गया है।

Mumbai Storm
देवेंद्र फड़णवीस ने Mumbai Storm दुर्घटना की जांच का आदेश

घाटकोपर में हुए हादसे के बाद, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने अपनी चुनावी रैली को मुलुंद, मुंबई में रद्द कर दी है। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया गया है कि घटना की गहन जांच करने का आदेश दिया गया है।

Maharashtra | Ghatkopar hoarding collapse incident | Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis has cancelled his Lok Sabha campaign and public meeting in the Mulund area after the hoarding collapse incident at Ghatkop.

Dy CM will shortly meet the affected people in the incident. https://t.co/XGqDyQjIuS

— ANI (@ANI) May 13, 2024

रेलवे और होर्डिंग वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई—BMC

घाटकोपर दुर्घटना में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रेलवे और विज्ञापन कंपनी इगो मीडिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। BMC ने कहा कि रेलवे और विज्ञापन कंपनी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करेंगे। सेंट्रल रेलवे के अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि होर्डिंग लगाने वाली जगह राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की है।

Mumbai StormHemant Soren को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

हवाई सेवाओं भी प्रभावित हुई

मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला और धारावी क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मुंबई हवाई अड्डे पर भी हवाई सेवाओं को अस्थाई रूप से रोका गया। तूफान के दौरान हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि 15 उड़ानों में बदलाव किया गया था। बाद में शाम 5:03 बजे हवाई सेवाएं शुरू हो पाईं। दरअसल, पिछले सप्ताह मुंबई हवाई अड्डे पर प्री-मानसून रनवे की मरम्मत की गई थी। इसलिए उड़ानों को समय रहते किया गया।

First Dubai, then Soudi Arabia , then Delhi and now Mumbai. Mumbai will remember this day. Day of Massive Dust Storm with Blinding Rains. Lots of incidents in the city. Some visuals of the day across Mumbai #Duststorm #MumbaiRains pic.twitter.com/QdCU3sCtPc

— Mumbai Nowcast (@s_r_khandelwal) May 13, 2024

इन क्षेत्रों में बारिश और तूफान की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि तूफान के साथ कई स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी इस दौरान चल सकती है।

Mumbai Storm

प्राथमिकी मुंबई पुलिस ने दर्ज की

ईगो मीडिया के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ, होर्डिंग गिरने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) और 337 (जल्दबाजी या लापरवाही से काम करके किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनका कहना था कि प्राथमिकी पंतनगर पुलिस थाने में दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।

Tags: ghatkoper boardmumbai storm
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sushil Modi:16 वर्ष की उम्र में RSS का सदस्य, JP आंदोलन में शामिल, 19 महीने जेल, 11 बार बिहार का बजट, कौन थे सुशील मोदी?

Sushil Modi:16 वर्ष की उम्र में RSS का सदस्य, JP आंदोलन में शामिल, 19 महीने जेल, 11 बार बिहार का बजट, कौन थे सुशील मोदी?

pm modi nomination

PM Modi Nomination Live:प्रधानमंत्री मोदी ने नामांकन से पहले दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजा की, नामांकन से पहले काशी के कोतवाल से भी आशीर्वाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version