Narendra Modi in Bihar : बिहार में मोदी की गारंटी, एनडीए सरकार करेगी राज्य में गरीबों की प्रगति

Narendra Modi in Bihar: Modi's guarantee in Bihar, NDA government will progress the poor in the state.

पटना। (Narendra Modi in Bihar) लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड और बंगाल के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार दौरे पर बेगुसराय और औरंगाबाद के दौरे पर बिहार पहुंचे। जहां बिहार के राजेन्द्र राज्यपाल आर्लेकर, सीएम नीतीश ने गया हवाईअड्डे पर पीएम का स्वागत किया। इसके बाद पीएम हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद पहुंचे। पीएम के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद रहें।

पीएम ने किया  ₹21,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का अनावरण

औरंगबाद पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री ने ₹21,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। जिसके बाद उन्होंने औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धि गिनाई और आने वाले समयों के लिए एनडीए सरकार के कार्यों की लिस्ट भी गिनाई।

ये भी पढ़ें; आज बिहार दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री, 18 महीने बाद एक साथ मंच पर होंगे मोदी-नीतीश

अब हम यहीं रहेंगे: नीतीश 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार (Narendra Modi in Bihar) के औरंगाबाद संबोधन के दौरान उनके साथ मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वागत भाषण में उनका अभिवादन किया और कहा कि आप पहले आए थे और हम गायब हो गए थे। लेकिन अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं। हम अब यही रहेंगे, आप ही के साथ। जिसके बाद मोदी हंसने लगे।

प्रधानमंत्री का संबोधन 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा की एक दौर था जब राज्य के लोगों को अपने ही घरों से निकलने में डर लगता था, लेकिन अब समय बदल गया है।

कांग्रेस और विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा की पार्टी अब लोकसभा नहीं सीधे राज्यसभा जाना चाहती है।

 

उन्होंने कहा कि बिहार का विकास तभी होगा जब राज्य के गरीबों की प्रगति होगी।

Exit mobile version