Site icon News1India

NEET Paper Leak Case: आज महाराष्ट्र के लातूर जा सकती है CBI की टीम, नए सिरे से होगी मामले की जांच

NEET Paper Leak Case

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) में CBI ने बड़ा कदम उठाया है। CBI ने गुजरात के 4 जिलों के 7 स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, ये छापेमारी गुजरात के गोधरा, खेड़ा, आनंद और अहमदाबाद में की गई है।

CBI ने पत्रकार को किया गिरफ्तार

CBI ने हजारीबाग से पत्रकार जमालुद्दीन को भी गिरफ्तार किया है। जमालुद्दीन पर प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की सहायता करने का आरोप है। कॉल डिटेल्स से पता चला है कि जमालुद्दीन लगातार फोन पर प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के संपर्क में था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पेपर लीक में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की मदद कर रहा था।

CBI मामले की नए सिरे कर रही जांच

CBI ने गुजरात के गोधरा में पांच मई को नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार पांच में से चार लोगों की चार दिन की रिमांड की अपील की है। CBI के वकील ध्रुव मलिक ने जिला अदालत को सूचित किया कि गुजरात पुलिस ने पहले जांच की थी, लेकिन एजेंसी को इन आरोपियों को हिरासत में लेकर नए सिरे से जांच करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े: लोकसभा के बाद यूपी में उपचुनाव की तैयारियां शुरु, सपा नही उतारेगी उम्मीदवार!

पांचो आरोपी गोधरा जेल में बंद

गुजरात पुलिस ने आठ मई और उसके बाद जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, उनमें से स्कूल शिक्षक तुषार भट्ट, जय जालाराम स्कूल के प्राचार्य पुरुषोत्तम शर्मा, और बिचौलियों विभोर आनंद और आरिफ वोहरा की रिमांड की CBI मांग कर रही है। शिक्षा सलाहकार परशुराम रॉय की रिमांड की मांग नहीं की गई है। सभी पांच आरोपी गोधरा उप जेल में बंद हैं।

आज CBI जा सकती है लातूर 

महाराष्ट्र में हुए NEET पेपर लीक मामले में CBI की टीम आज लातूर पहुंच सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने लातूर पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंप दी है। एक अधिकारी ने बताया कि CBI के अधिकारियों ने जांच कर रही पुलिस टीम से बात की है। टीम आज लातूर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज अपने कब्जे में ले सकती है। इस मामले में लातूर से अब तक दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Exit mobile version