देश के सबसे अमीर लोग इस राज्य में रहते हैं, दिल्ली या गुजरात नहीं! मुंबई भी टॉप-10 में नहीं

Highest Per Capita Income : अगर मुंबई सबसे ज्यादा अरबपतियों का शहर है, तो गुजरात सबसे ज्यादा उद्यमियों वाला राज्य है...और पढ़ें इस सूची में पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम पहले स्थान पर है। यहां की औसत प्रति व्यक्ति आय 7,21,353 रुपये प्रति वर्ष है। पर्यटन नगरी गोवा दूसरे स्थान पर है।

News

News: आपको हैरान करने वाली बात बता दूं, देश में सबसे ज्यादा अरबपतियों का शहर मुंबई प्रति व्यक्ति आय के मामले में फेल हो गया है और इसका नाम टॉप-10 में शामिल नहीं है। देश में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों में पहला और दूसरा स्थान उन राज्यों का आता है, जिनमें एक भी महानगर नहीं है। कारोबारियों का राज्य कहा जाने वाला गुजरात इस सूची में आठवें नंबर पर आता है, जबकि यूपी-बिहार इस दौड़ में शामिल ही नहीं हैं। ये आंकड़े सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी किए हैं।

सरकार द्वारा जारी सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों की सूची में पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम पहले स्थान पर है। इस राज्य में प्रति व्यक्ति औसत आय 7,21,353 रुपये प्रति वर्ष है। वहीं, पर्यटन नगरी राज्य गोवा दूसरे स्थान पर है। यहां प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय 6,94,710 रुपये है। सूची देखकर हैरानी होती है, जबकि मुंबई जैसे सबसे ज्यादा अरबपति और नागपुर जैसे औद्योगिक शहरों वाला महाराष्ट्र शीर्ष 10 में भी शामिल नहीं है।

किस स्थान पर है राजधानी दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली इस सूची में तीसरे स्थान पर आती है। यहां प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय 5,55,270 रुपये बताई गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पहले स्थान पर रहने वाला तेलंगाना राज्य इस बार चौथे स्थान पर पहुंच गया है। यहां प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय 3,93,835 रुपये है, जबकि दो साल पहले तक यह आंकड़ा 3,08,732 रुपये था।

प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत के शीर्ष 10 राज्य:

  1. सिक्किम – ₹7,21,353
  2. गोवा – ₹6,94,710
  3. दिल्ली – ₹5,55,270
  4. तेलंगाना – ₹3,93,835
  5. कर्नाटक – ₹3,84,871
  6. हरियाणा – ₹3,80,223
  7. तमिलनाडु – ₹3,58,809
  8. गुजरात – ₹3,57,398
  9. केरल – ₹3,46,608
  10. हिमाचल प्रदेश – ₹3,13,491

दक्षिण भारत के 4 राज्य टॉप-10 में

दक्षिण भारत के 4 राज्य टॉप 10 राज्यों की सूची में शामिल हैं। चौथे स्थान पर तेलंगाना और पांचवें स्थान पर कर्नाटक है, जहां प्रति व्यक्ति आय 3,84,871 रुपये है। इसके अलावा तमिलनाडु 7वें स्थान पर है, जहां प्रति व्यक्ति आय 3,58,809 रुपये प्रति वर्ष बताई गई है। एक और दक्षिणी राज्य केरल 9वें स्थान पर सूची में शामिल है। इस राज्य में प्रति व्यक्ति आय 3,46,608 रुपये प्रति वर्ष है।

Hathras Kand: हाथरस हादसे पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, SDM, CO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड

मुख्य बातें:

कहां है उद्योगपतियों का राज्य गुजरात?

वैसे तो गुजरात को देश के उद्योगपतियों का राज्य माना जाता है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह राज्य 8वें स्थान पर आता है। यहां हर व्यक्ति औसतन 3,57,398 रुपये प्रति वर्ष कमाता है। हरियाणा ने भी टॉप-10 में जगह बनाई है, जो 3,80,223 रुपये प्रति व्यक्ति आय के साथ 6वें स्थान पर है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश सूची में 10वें स्थान पर है, जहां प्रति व्यक्ति आय 3,13,491 रुपये प्रति वर्ष बताई गई है।

Exit mobile version