Site icon News1India

Nitish Kumar : मंच पर इंजीनीयर से बोले नीतीश , “कहिए तो आपके पैर छू लूं”, जानिए वायरल वीडियो का सच

JP ganga Path, patna, nitish kumar, nitish kumar toch feet

Nitish Kumar : पटना में गंगा जेपी पथ के तीसरे फेज के शुभारंभ के लिए पहुंचे नीतीश कुमार ने इंजीनियर के पैर छूने का प्रयास किया। वे आगे बढ़े और इंजीनियर से उन्होंने कहा कि क्या मैं आपके पैर छू सकता हूँ? इस पर प्रोजेक्ट इंजीनियर ने हाथ जोड़ते हुए उनसे ऐसा नहीं करने की विनती की। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार इस प्रोजेक्ट के काम में हो रही देरी से नाराज थे।

कंगना घाट के उद्घाटन में पहुंचे नीतीश

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार की राजधानी पटना में गाय घाट से लेकर कंगन घाट तक 3.4 किलोमीटर लंबे पुल के लोकार्पण के लिए गए थे। यह पुल जेपी गंगा पथ के तीसरे फेज का हिस्सा है और वहीं इसका उद्घाटन कार्यक्रम था। इस परियोजना के काम में हो रही देरी को लेकर नीतीश कुमार नाराज थे और उन्होंने इंजीनियरों से काम में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि कहिए तो हम आपके पैर छू लेते हैं, लेकिन इसका निर्माण तेजी से करें।
नीतीश कुमार की इस बात से जेपी गंगा पथ के प्रोजेक्ट मैनेजर चौंक गए और तुरंत पीछे हटते हुए कहने लगे कि नहीं-नहीं सर, ऐसा मत करिए। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है। पहले भी राजस्व और भूमि सुधार विभाग के एक कार्यक्रम में जल्दी काम करने के लिए नीतीश कुमार ने एक आईएएस अधिकारी से कहा था कि हम आपके सामने हाथ जोड़ते हैं और इस काम को जल्दी कर दीजिए।
क्या है था पूरा मामला ? 
दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज एक कार्यक्रम में मंच पर गए थे जहां वे अचानक उत्तेजित हो गए। उन्होंने इंजीनियर के पैर छूने के लिए अपनी कुर्सी से उठकर कहा कि कहिए, हम आपका पैर छू लेते हैं। इसके बाद सीएम ने हाथ जोड़कर पैर छूने के लिए आगे बढ़ा। पुल निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने पीछे हटते हुए कहा, ‘नहीं-नहीं सर ऐसा मत करिए।’ इसके बाद सीएम ने उन्हें काम को समय से पूरा करने की निर्देश दिए।
Exit mobile version