Site icon News1India

Noida Crime : पुलिस की पकड़ में आया नोएडा का कुख्यात ऑटो लिफ्टर गैंग, 34 वाहन किए गए बरामद

Auto lifter, steal vehicles, demand, Auto supply, Auto lifter gang, Noida, vehicles

Noida Crime : नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर गैंग को अपनी हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि ये एक ऐसा ग्रुप है जो पहले डिमांड पर वाहन चुराता था और फिर उन्हें सप्लाई कराता था। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जिन आरोपियों को पकड़ा गया है पहले से ही उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के पास से करीब 34 वाहन बरामद किए गए हैं। जिनमें दोपहिया वाहन और एक ई-रिक्शा भी शामिल है इसके साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें : तीसरी बार पीएम बनने जा रहे मोदी क्या होती है गोपनीयता की शपथ, जानिये यहाँ

इसी के साथ आपको बता दें कि सेक्टर 113 और सेक्टर 39 के पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने एक विशेष अभियान चलाया जिसके चलते पुलिस ने मामले का पता लगाया और इस मामले के मुख्य आरोपियों को मौके पर ही अपनी हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें 50 साल के अमुप मावी और 35 साल के देव कुमार उर्फ देव शामिल हैं। सिर्फ यही नहीं 19 बाइके भी बरामद की गई हैं।

Exit mobile version