अब Prajwal Revanna पर कसा महिला पुलिस टीम का शिकंजा, सभी को मिला एक बड़ा संदेश

करीब 35 दिनों के बाद प्रज्वल रेवन्ना भारत लौट रहे थे तभी अचानक उन्हें महिला पुलिस टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया।

Prajwal Revanna, Prajwal Revanna returns to India from Germany, Munich to Bengaluru, sex tapes case, Prajwal Revanna return to India

नई दिल्ली : जेडीएस से निष्कासित होने के बाद, सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) भारत वापस आए। 35 दिनों के बाद वो जर्मनी से भारत लौट रहे थे वो जैसे ही बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि इस बार प्रज्वल को महिला पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार किया है। ये घटना शुक्रवार की रात की है जब बेंगलुरु एयरपोर्ट पर महिला पुलिस की एक टीम ने इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया और रेवन्ना को गिरफ्तार किया। इसके बाद, महिला पुलिस की टीम रेवन्ना को सीआईडी कार्यालय ले गई।

दरअसल, प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को गिरफ्तार करने के पीछे का महत्वपूर्ण उद्देश्य संदेश देना था। उससे साफ होता है कि यदि प्रज्वल ने सांसद के रूप में महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार किया है, तो उसे कानूनी कार्रवाई के लिए गिरफ्तार किया जाएगा। इस संदेश के साथ, पीड़ितों को भी एक संदेश दिया गया कि महिला अधिकारियों को किसी भी डर का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस ऑपरेशन का नेतृत्व महिला आईपीएस अधिकारी ने किया और उनके साथ गाड़ी में पांच महिला अधिकारी भी मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें : ‘जिससे एक्सीडेंट हुआ उससे 4-5 किलोमीटर दूर थी मेरी कार..’ कार एक्सीडेंट में गई दो लोगों की जान पर करण भूषण ने दी सफाई  

रेवन्ना को 24 घंटे के भीतर कोर्ट में होना होगा पेश

प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा। उसे 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश किया जाना होगा। जहां पुलिस उसकी कस्टडी की मांग करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना को 14 दिनों की कस्टडी के लिए कोर्ट में पेश कर सकती है। हालांकि, सामान्यतः कोर्ट सात से 10 दिनों की कस्टडी देती है।

इसके साथ ही, फॉरेंसिक टीम उसके ऑडियो सैंपल लेगी, ताकि पता चल सके कि वायरल सेक्स वीडियो में सुनाई जाने वाली आवाज प्रज्वल की है या नहीं। प्रज्वल के खिलाफ अब तक यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

Exit mobile version