Odisha : कौन हैं मोहन मांझी जिन्हें बनाया गया उड़ीसा का नया सीएम ?

बीजेपी ने मोहन माझी को ओडिशा का मुख्यमंत्री नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है

Odisha,BJP,Mohan Manjhi,Parvati Parida,KV Singh Deo, Odisha New Chief Minister, Odisha New Chief Minister Mohan Manjhi, Mohan Manjhi Odisha N

Odisha : कैबिनेट में कल NDA में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को पीएम मोदी के साथ शपथ दिलाई गई। और अब उड़ीसा से एक बड़ी खबर सामने आई है कि मोहन माझी को ओडिशा का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही पार्वती फरीदा और केवी सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। खास बात ये है कि 24 साल बाद उड़ीसा राज्य को अपना नया सीएम मिला है। और उड़ीसा में भी बीजेपी ने एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का मॉडल लागू किया है।

जानकारी के मुताबिक केंद्र में सत्ता गठन के बाद, ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने भी सरकार बनाने की प्रक्रिया आरंभ की है। बीजेपी ने ओडिशा में मोहन माझी को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। ओडिशा में भी बीजेपी ने एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का प्रस्ताव रखा है। दोनों डिप्टी सीएम का चयन हो चुका है, जिनमें से एक महिला भी है। पार्वती परीडा और केवी सिंह देव राज्य के डिप्टी सीएम नियुक्त होंगे।

ये भी पढ़ें : Apple को लेकर Elon Musk का फूटा गुस्सा, बोले बैन कर दूंगा एप्पल डिवाइज़

आपको बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में ओडिशा में बीजेपी ने बहुमत की सांख्यिकी हासिल करते हुए नवीन पटनायक के बीजू जनता दल को सत्ता से हटा दिया है। नवीन पटनायक ने 2000 से 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में 24 साल और 98 दिन तक कार्य किया। बीजेपी ने अब मोहन माझी को नया मुख्यमंत्री चुना है, जिससे राज्य को लगभग ढाई दशकों बाद एक नया मुख्यमंत्री मिला है।
Exit mobile version