Plane Crash : अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में यात्री विमान दुर्घटना ग्रस्त, माॅस्को जा रहा था

Plane Crash

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में रविवार को एक यात्री विमान के क्रैश (Plane Crash) होने की जानकारी समाने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया रहा है कि यह एक भारतीय विमान था जो रूस जा रहा था। लेकिन मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने इससे इंकार कर दिया है।   फिलहाल इस हादसे में  हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं है।

घटना की जांच के लिए टीम रवाना

अफगानिस्तान की सूचना मंत्रालय के प्रमुख के अनुसार विमान कुरान-मुंजान और जिबाक जिले में तोपखाना की पहाड़ियों पर Plane Crash हुआ है। घटना की जांच के लिए टीम को रवाना किया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह विमान रविवार सुबह क्रैश हुआ है।

ये भी पढ़ें; नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री में बदलाव के बाद, गूगल पर क्या सर्च कर रहे लोग

भारत का इंकार 

अफगान मीडिया का दावा है कि यह भारतीय विमान था, जो रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा था। जिसके बाद भारत के मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय शेड्यूल विमान है और न ही नॉन शेड्यूल (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्को में पंजीकृत छोटा विमान है। सरकार के इस जानकारी के बाद यह साफ हो गया अफगानिस्तान में कोई भारतीय विमान हादसे का शिकार नहीं हुआ है। हालांकि अभी भी जानकारी की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version