Site icon News1India

PM Modi Bihar Visit: तीसरी बार शपथ लेने के बाद पहली बार बिहार जाएंगे पीएम मोदी, क्या होंगे कुछ बड़े एलान?

PM Modi Bihar Visit

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 जून को अपने दल-बल के साथ राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए (PM Modi Bihar Visit) पहुंचेंगे। खबरों के अनुसार, वे नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

हालांकि, यह सवाल भी उठ रहा है कि शपथग्रहण के 10 दिन बाद ही वे बिहार क्यों आ रहे हैं? इस अवसर पर नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे। क्या इस दौरान बिहार के लिए कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा? यह दौरा समाप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जानिए PM Modi के दौरे का पूरा प्लान

इस दौरान प्रधानमंत्री देश-विदेश के छात्रों को भी संबोधित करेंगे। उनकी राजगीर यात्रा बनारस से शुरू होगी। 19 जून को वे बनारस एयरपोर्ट से साढ़े 08 बजे गया के लिए रवाना होंगे। गया एयरपोर्ट पर उनका आगमन सवा 09 बजे होगा और फिर 09:20 बजे उनका हेलीकॉप्टर नालंदा जिले के लिए उड़ान भरेगा। नालंदा जिले के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलिपैड पर उनका हेलीकॉप्टर 09:50 बजे लैंड करेगा।

हेलिपैड से वे अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय के मुख्य समारोह स्थल सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में 10 बजे पहुंचेंगे। यहां वे नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का विधिवत उद्घाटन करेंगे। समारोह का समय 10 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे।

यह भी पढे़: अलग होने के बाद कांग्रेस पार्टी का आप के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन

इसके बाद वे नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे। समारोह समाप्त होने के बाद, प्रधानमंत्री 11:45 बजे हेलीकॉप्टर से गया के लिए प्रस्थान करेंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजगीर में पहला दौरा होगा।

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने क्या बताया?

यह जानकारी प्रभारी डीएम वैभव श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष का भी अवलोकन करेंगे। उनके साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री गया से विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं, हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Exit mobile version