PM Modi Oath Taking Ceremony: आखिरकार नरेंद्र मोदी रविवार, 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ (PM Modi Oath Taking Ceremony) लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इस समय मोदी 3.0 की कैबिनेट को लेकर कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस बार अपनी कैबिनेट में गठबंधन सहयोगियों का भी पूरा ध्यान रखा है। हालांकि, महत्वपूर्ण मंत्रालयों को बीजेपी अपने पास ही रख सकती है। जिन नामों की चर्चा हो रही है, वे इस प्रकार हैं।
किन नामों की हो रही चर्चा
नाम | पार्टी |
पीयूष गोयल | बीजेपी |
नारायण राणे | बीजेपी |
नितिन गडकरी | बीजेपी |
संदीपान भूमरे | शिवसेना शिंदे गुट |
प्रताप राव जाधव | शिवसेना शिंदे गुट |
प्रफुल्ल पटेल या सुनील तटकरे | एनसीपी अजित पवार गुट |
जी किशन रेड्डी | बीजेपी तेलंगाना |
बंदी संजय | बीजेपी तेलंगाना |
एटाला राजेंद्र | बीजेपी तेलंगाना |
डी के अरुणा | बीजेपी तेलंगाना |
डॉ के लक्ष्मण | बीजेपी तेलंगाना |
राम मोहन नायडू | टीडीपी आंध्र प्रदेश |
हरीश | टीडीपी आंध्र प्रदेश |
चंद्रशेखर | टीडीपी आंध्र प्रदेश |
पुरंदेश्वरी | बीजेपी आंध्र प्रदेश |
रमेश | बीजेपी आंध्र प्रदेश |
बाला शौरी | जनसेना पार्टी |
सुरेश गोपी | बीजेपी केरल |
वी. मुरलीधरन | बीजेपी केरल |
राजीव चंद्रशेखर | बीजेपी केरल |
एल मुरगन | बीजेपी तमिलनाडु |
के अन्नमलाई | बीजेपी तमिलनाडु |
एच. डी. कुमारस्वामी | जेडीएस कर्नाटक |
प्रह्लाद जोशी | बीजेपी कर्नाटक |
बसवराज बोम्मई | बीजेपी कर्नाटक |
जगदीश शेट्टार | बीजेपी कर्नाटक |
शोभा करंदलाजे | बीजेपी कर्नाटक |
डॉ. सी. एन. मंजूनाथ | बीजेपी कर्नाटक |
यह भी पढ़े: नरेन्द्र मोदी 9 जून को लेंगे पीएम पद की शपथ, जानिए कौन विदेशी मेहमान करेंगे शिरकत
JDU को मिल सकता है दो मंत्री पद
इसके अलावा एनडीए के एक और महत्वपूर्ण सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। खबर है कि जेडीयू के दो सांसदों को मंत्री पद दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि लोकसभा सांसद ललन सिंह और राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर को केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।