• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 20, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

PM Modi News: पीएम मोदी का तीखा हमला “अगर कांग्रेस को हमदर्दी है तो अध्यक्ष मुसलमान बनाएं, 50% टिकट दें”

हरियाणा के हिसार में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को मुसलमानों से इतनी हमदर्दी है तो पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाए और उन्हें 50% टिकट दे।

by Mayank Yadav
April 14, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय, हरियाणा
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi on Congress: हरियाणा के हिसार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस को मुसलमानों से इतनी हमदर्दी है तो वह पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी मुसलमान को क्यों नहीं बनाती और लोकसभा में 50% टिकट मुसलमानों को क्यों नहीं देती? उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे मुस्लिम समाज को लाभ नहीं बल्कि नुकसान हुआ है। पीएम मोदी ने वक्फ संशोधन कानून का जिक्र करते हुए दावा किया कि अब मुस्लिम समाज के गरीबों, महिलाओं और बच्चों को उनका असली हक मिलेगा, जो पहले भू-माफिया ले जाते थे।

तुष्टीकरण की राजनीति से मुस्लिमों को नुकसान

PM Modi ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत कभी किसी का भला करने की नहीं रही, उन्होंने मुस्लिम समाज को केवल गुमराह किया। “अगर मुसलमानों से इतनी ही हमदर्दी है तो पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाओ। संसद में 50 प्रतिशत टिकट मुसलमानों को दो,” उन्होंने कहा।

Related posts

Lok Sabha Amit Shah

जेल गए, तो जाएगी कुर्सी! संसद में पेश हुए ऐतिहासिक बिल, हंगामा तेज़

August 20, 2025
Complain Against Police

FIR नहीं लिख रही पुलिस? तो यहां कर सकते हैं शिकायत, जानिए क्या है आपका अधिकार…

August 20, 2025

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कुछ कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए पूरे मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा की, जिससे समुदाय में गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ापन बढ़ा। मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण के नाम पर राजनीति करने और मुस्लिमों को गुमराह करने का आरोप दोहराया।

वक्फ संपत्तियों पर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल

PM Modi ने कहा कि वक्फ संपत्तियों का लाभ समाज के जरूरतमंद मुसलमानों को मिलना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस के शासन में इन पर भू-माफिया काबिज हो गए। उन्होंने कहा, “वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन है, लेकिन इसका फायदा गरीब मुसलमानों को नहीं मिला।”

मोदी ने दावा किया कि वक्फ संशोधन कानून से अब यह संपत्ति सही हाथों तक पहुंचेगी। नए कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को वक्फ बोर्ड हथिया नहीं पाएगा। यह बदलाव मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा वर्गों के लिए राहत लेकर आएगा।

संविधान को हथियार बनाया

PM Modi ने कांग्रेस पर संविधान को सत्ता का हथियार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जब-जब कांग्रेस को सत्ता की चिंता हुई, उन्होंने संविधान को कुचला। आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।”

उन्होंने वक्फ संशोधन कानून को सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि इससे मुस्लिम समाज के हक सुरक्षित रहेंगे।

Gold Rate Today : सोने की चमक से दहले बाजार! जल्द छू सकता है ₹1 लाख का आंकड़ा, जानिए क्यों बेतहाशा बढ़ रही कीमत ?

Tags: PM Modi
Share196Tweet123Share49
Previous Post

फ्लैट में रहना हुआ महंगा! अब मेनटेनेंस चार्ज पर लगेगा 18% GST – जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

Next Post

कासगंज में अंबेडकर जयंती के प्लेक्स को लेकर बवाल, दलित-क्षत्रिय पक्षों में पथराव और मारपीट

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Kasganj News

कासगंज में अंबेडकर जयंती के प्लेक्स को लेकर बवाल, दलित-क्षत्रिय पक्षों में पथराव और मारपीट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version