Site icon News1India

PM Modi: क्या लगातार तीसरी बार मिलेगी पीएम मोदी को वाराणसी सीट? जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल

PM Modi

PM Modi: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने मोदी सरकार की वापसी की ‘गारंटी’ दी है। एग्जिट पोल्स के अनुसार, बीजेपी गठबंधन यानी एनडीए को 350 से 400 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, 10 साल बाद भी पीएम मोदी की प्रचंड लहर बरकरार है। अब आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का एग्जिट पोल का रुझान क्या कहता है।

पीएम मोदी के सीट का एग्जिट पोल

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में यहां से जबरदस्त जीत हासिल की थी। 2014 के चुनाव में भी उनके सामने कांग्रेस के अजय राय ने चुनौती पेश की थी।

इस बार अजय राय को सपा चीफ अखिलेश यादव का भी समर्थन मिला हुआ है। कांग्रेस और सपा ने वाराणसी में पीएम मोदी को घेरने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने वाराणसी में चुनाव प्रचार किया।

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी और हीट वेव के चलते मतगणना कक्ष में लगेंगे एसी-कूलर

वाराणसी से लगातार तीसरी बार पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले दो चुनावों में उन्होंने यहां से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने वाराणसी सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के अजय राय भी वाराणसी से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं और पिछले तीन चुनावों में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

2014 के चुनाव में अजय राय कांग्रेस के टिकट पर वाराणसी से चुनाव लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 7.34% वोट मिले थे। उस समय आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और 20.30% वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी को 56.37% वोट मिले थे और उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 3.70 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

Exit mobile version