PM Oath Ceremony : मोदी की नई कैबिनेट पर सभी की नज़रें टिकीं, जानें किसका कटा पत्ता  

देश में तीसरी बार NDA  की सरकार बनने जा रही है आज प्रधानमंत्री के शपथ समारोह का आयोजन किया गया है इस वक्त मोदी सरकार की नई कैबिनेट पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं।

Smriti Irani, Anurag Thakur, Modi Cabinet 3.0, Drop former minister List, Chirag Paswan

PM Oath Ceremony : देश में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है आज प्रधानमंत्री के शपथ समारोह का आयोजन किया गया है और इसी को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की जा रही हैं बताया जा रहा है कि कैबिनेट 3.0 में स्मृति ईरानी समेत 21 नेताओं को शामिल नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक आज प्रधानमंत्री मोदी दौबारा से इसी पद को संभालने के लिए एक बार फिर से शाम करीब 7:15 बजे शपथ लेंगे। एक तरफ जहां एनडीए के लिए खुशी का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर कुछ मंत्रियों के लिए ये  पल दुख की घड़ी के रूप में माना जा रहा है। ये करीब 21 मंत्रियों की लिस्ट है ये वो लोग हैं जिन्हें इस खुशी के मौके पर पीएमओ की ओर से फोन ही नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें : आज तीसरी बार लगातार मोदी लेंगे PM पद की शपथ, संभावित मंत्रियों के साथ मोदी की चाय पर चर्चा खत्म

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों की घोषणा के बाद आज का दिन एक महत्वपूर्ण दिन के माना जा रहा है क्योंकि आज जहां कई नेताओं को पदभार दिया जाएगा तो वहीं कई नेताओं को उनके पदों से मुक्त भी किया जाएगा। ये वहीं नेता हैं जिन्हें मोदी सरकार 2.0 में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां सौंपी गई थी और इस बार के नए मंत्रीमंडल में नए फेरबदल किए गए हैं जिसके मुताबिक 21 मंत्रियों के नाम कैबिनेट की नई लिस्ट से गायब किए गए हैं।

वो मंत्री जिनका नाम कैबिनेट की नई लिस्ट में नहीं हुआ शामिल –

  1. स्मृति ईरानी
  2. अनुराग ठाकुर
  3. अजय मिश्रा टेनी
  4. अजय भट्ट
  5. साध्वी निरंजन ज्योति
  6. मीनाक्षी लेखी
  7. राजकुमार रंजन सिंह
  8. जनरल वीके सिंह
  9. आरके सिंह
  10. अर्जुन मुंडा
  11. राजीव चंद्रशेखर
  12. निशीथ प्रमाणिक
  13. सुभाष सरकार
  14. जॉन बारला
  15. भारती पंवार
  16. अश्विनी चौबे
  17. रावसाहेब दानवे
  18. कपिल पाटिल
  19. नारायण राणे
  20. भगवत कराड
  21. परषोत्तम रूपाला
Exit mobile version