Site icon News1India

Pratapgarh Crime News: गांव वालों के सामने पत्नी को निर्वस्त्र कर एक किमी तक दौड़ाया, VIDEO बनाते रहे लोग

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें यह घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है। शुक्रवार को VIDEO वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। SP अमित कुमार का कहना है कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इस गांव के युवक के साथ हुई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद FIR दर्ज की गई है। इसमें 14 लोगों के नाम हैं। वहीं पुलिस ने पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना कि निंदा की है। आयोग ने राजस्थान के DGP से मामले में फौरन एक्शन लेने को कहा औप पांच दिन के अंदर इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा है।

पुलिस ने तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार 

वहीं आरोपियो को शुक्रवार रात ही यब खबर लग गई थी कि पुलिस गिरफ्तार करने आ रही है। इसके बाद इन्होंने जंगल की तरफ भागने की कोशिश की। इससे इनके पैरों में चोटें आई। हालांकि, पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात ट्वीट कर इस घटना की निंदा की और कहा, “प्रतापगढ़ जिले में ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। महानिदेशक पुलिस को निर्दश दिया गया है कि एडीजी क्राइम को मौके पर भेजकर इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे अपराधियों के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाएगा और उन पर मुकदमा चलाया जाएगा और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सज़ा सुनाई गई।

डीजीपी उमेश मिश्रा का मामले को लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने कहा कि शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे पुरुष के साथ रहने से नाखुश महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए जहां उसे पीटा गया और निर्वस्त्र कर घुमाया गया। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छह टीमें गठित की गई हैं और प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में डेरा डाले हुए हैं।

Exit mobile version