Press conference : हमारे पास लड़ने को पैसे नही और सरकार ईडी के जरिए वसूल रही चंदे, कांग्रेस का सरकार पर हमला

Press conference: Congress's attack on the government, what did it say on BJP?

नई दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय में हुए Press conference  में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को बीजेपी पर आरोप लगाए कि सरकार ने उसके बैंक अकाउंट को फ्रिज कर दिया ताकि हम चुनाव नही लड़ पाएं। आज देश के संसाधनों, मीडिया और संवैधानिक एवं न्यायिक संस्थानों पर बीजेपी का कंट्रोल हो गया है। यह असंवैधानिक है। सभी को एक समान मौका मिलना चाहिए, यही असली लोकतंत्र है।

Press conference में बीजेपी पर हमला 

गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय मे हुए Press conference में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने इलेक्टोरल बॉन्ड, कांग्रेस के बैंक अकाउंट पर आयकर विभाग की कार्रवाई आदि पर पार्टी का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आर्थिक असहाय बनाकर केंद्र सरकार फ्री और फेयर चुनाव कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर सच में निष्पक्ष चुनाव कराना चाहती है तो हमारे खाते को रिलीज करवाना चाहिए।

देश में लोकतंत्र नही है : राहुल

कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रिज को लेकर Press conference  में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया। लेकिन किसी ने कुछ नही कहा न तो किसी कोर्ट ने कुछ कहा और न ही चुनाव आयोग ने कुछ किया। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है।

अकाउंट फ्रिज करना लोकतंत्र के खिलाफ : सोनिया गांधी

वही Press conference  में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस को पंगु बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। ये हमला किसी पार्टी पर नही बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। अगर कांग्रेस पार्टी अपने 285 करोड़ का इस्तेमाल नहीं कर सकती तो चुनाव किस बात का। ये लोकतंत्र के खिलाफ है।

Exit mobile version