Site icon News1India

RaeBareli News: 12वीं छात्रा ने छत से छलांग लगाकर की आत्महत्या करने की कोशिश, सवालों के घेरे में खड़ा हुआ SJS स्कूल

sjs

RaeBareli SJS School News : उत्तरप्रदेश के रायबरेली से एक दिल-दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है, कि उत्तरप्रदेश के रायबरेली के एक निजी स्कूल की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश है. बताया जा रहा है, बच्ची 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी.

जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बता दें, कि इस घटना के बाद बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने देखा. बता दें, कि यह मामला कोतवाली क्षेत्र के SJS स्कूल का है.

वायरल हुआ था अश्लील वीडियो

बताया जा रहा है, कि पहले भी एक छात्रा का स्कूल से अश्लील वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद छात्रा ने सुसाइड कर लिया था. इस घटना के बाद सवालों के घेरे में खड़ा हो गया है SJS स्कूल.

ये भी पढ़ें : Bihar में आईपीएस अधिकारियों का फिर से तबादला, पंकज दराद बने ATS के ADG

Exit mobile version