Rahul Gandhi Birthday : आज 54 के हुए कांग्रेस के राजकुमार, जानें नौसिखिया से लेकर गंभीर नेता बनने तक का सफर

आज के कांग्रेस के शहज़ादे और सोनिया गांधी के लाडले बेटे राहुल गांधी का जन्म दिन है। आज रायबरेली लोकसभा सीट के सांसद 54 साल के हो गए हैं।

Rahul Gandhi Birthday,RahuL Gandhi,congress,politics,india politics,Congress leader

Rahul Gandhi Birthday : आज कांग्रेस पार्टी के सशक्त नेता राहुल गांंधी का जन्म दिन है आपको बता दें कि आज राहुल गांधी पूरे 54 साल के हो गए है। इसी को देखते हुए आज समस्त कांग्रेस में जश्न का माहौल है। और कांग्रेस वालों ने राहुल गांधी के जन्मदिन को मनाने के लिए सारी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।

कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद बने राहुल गांधी अब 54 साल के हो चुके हैं। उन्होंने भारतीय राजनीतिक परिवार में जन्म लिया और 2004 में राजनीति में कदम रखा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के महासचिव के रूप में उन्होंने युवा सशक्तिकरण को जमीनी स्तर पर बढ़ावा दिया। उन्होंने पहली बार अमेठी से लोकसभा चुनावों में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की, जिसके बाद से 20 साल बीत गए हैं। राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की अमेठी सीट से 2009 और 2014 में विजय हासिल की, और उन्होंने 2019 में स्मृति इरानी के खिलाफ इस सीट से हार का सामना किया।

2013 में राहुल गांधी को कांग्रेस का उपाध्यक्ष चुना गया और 2017 में उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद पर भी नियुक्त किया गया। लेकिन 2019 में कांग्रेस को व्यापक हार का सामना करने के बाद, राहुल गांधी ने जुलाई 2019 में पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने वायवाड से 2019 में लोकसभा चुनावों में भी भारी वोटों से जीत हासिल की थी।

1970 में हुआ था जन्म

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्म के मौके पर आज समस्त कांग्रेस दल में जश्न का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में हुआ था। वो दौर काफी अच्छा था जब राजीव गांधी भी मौजूद थे। 2019 में केरल की रिटायर्ड नर्स राजम्मा वावाथिल ने एक पीटीआई इंटरव्यू में दावा किया था कि वे राहुल गांधी का जन्म होने पर उन्हीं ने उन्हें सबसे पहले गोद में उठाया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विदेशी नहीं माना जाना चाहिए।

क्योंकि उनका जन्म भारत में ही हुआ था। राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा से दो साल बड़े हैं, जबकि राहुल गांधी 54 साल की आयु में हैं और अभी तक शादी नहीं की हैं। लालू यादव ने एक बैठक में राहुल से कहा था कि उन्हें शादी करनी चाहिए, जिसका उन्होंने मुस्कुराकर टाला दिया था। सोनिया गांधी ने भी कुछ समय पहले महिलाओं से मिलकर राहुल की शादी कराने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने इसे बहू खोजने के लिए टाल दिया था।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी आज करेंगे 1600 साल पुराने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए परिसर का उद्घाटन

राजनीतिक करीयर की शुरुआत

राहुल गांधी का राजनीतिक सफर 2003 से शुरू हुआ था जब उन्हें कांग्रेस के कार्यक्रमों में देखा गया था। 2017 में, कांग्रेस में एक अहम मोड़ आया था सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद राहुल गांधी ने पार्टी की कमान संभाली। इस अवधि में, मोदी लहर के कारण पार्टी ने कई राज्यों में बुरी हार का सामना किया। 2019 में भी, पार्टी की स्थिति औरतिरिक्तर गई, लेकिन इस दौरान राहुल ने धैर्य बनाए रखा और पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया।
वहीं आपको बता दें कि 2009 के भारतीय आम चुनाव राहुल गांधी के लिए महत्वपूर्ण थे। उनके प्रयासों ने कांग्रेस के अभियान में एक महत्वपूर्ण जीत में योगदान किया, जिससे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार को दूसरा कार्यकाल प्राप्त हुआ। इसके साथ ही 2014 और 2019 के राष्ट्रीय चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद, आलोचकों ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता के प्रति राहुल गांधी की असमर्थता का ओर संकेत दिया।
Exit mobile version