Rajasthan 12th Board 2024 Result: राजस्थान बोर्ड के 12वीं के परिणाम हुए घोषित, इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

Rajasthan Board 12th Result 2024

Rajasthan 12th Board 2024 Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस बार नतीजे इस प्रकार हैं: साइंस में 97.73%, आर्ट्स में 96.88% और कॉमर्स में कुल 98.95% छात्र पास हुए। इस साल, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में 98.95% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम सबसे अच्छा रहा है। यह तीनों धाराओं में सबसे अधिक है।

यह भी पढ़े: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वी का परिणाम कुछ ही घंटो में होगा जारी, जानिए बड़ी अपडेट

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजों (Rajasthan 12th Board 2024 Result) में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.06% है, जबकि लड़कों का 90.65% है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। अब 10वीं कक्षा के नतीजों का समय आ गया है। आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट एक हफ्ते में घोषित हो सकता है।

जानिए कैसे देखें रिजल्ट..

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट खुलते ही आपको वहां राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

अपनी स्ट्रीम चुनें – कला, विज्ञान या वाणिज्य।

वर्ष 2024 के लिए अपना राजस्थान बोर्ड 12वीं रोल नंबर दर्ज करें।

सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे वहां से डाउनलोड करें।

Exit mobile version