Site icon News1India

Rajasthan : भजन लाल शर्मा के हाथों में होगी राजस्थान की कमान, बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री

rajasthan

Rajasthan : राजस्थान में एग्जिट पोल से उल्ट हटके नतीजों ने सभी को चौंकाया था। 200 विधान सभा सीटों वाली राजस्थान में 199 सीटों पर चुनाव कराया गया था। 199 विधान सभा सीटों वाली राजस्थान विधान सभा में विपक्ष में रही भाजपा ने बाजी मारी और 199 में से 115 सीटों को अपने नाम किया था। बता दें कि राजस्थान में सरकार बनाने के लिए 100 सीटों की जरूरत है और बीजेपी ने कयासों से उल्ट 115 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। वहीं राजस्थान में पिछली कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार थी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे। गौरतलब हो कि राजस्थान में कांग्रेस को केवल 69 ही सीटों पर जीत मिल सकी है।

बता दें कि राजस्थान में सीएम के नाम का ऐलान हो गया है और भजन लाल शर्मा को सीएम बनाया जाएगा। गौरतलब हो कि भजन लाल शर्मा पहली बार के विधायक हैं और सांगानेर सीट से पहली बार विधायक बनें हैं। भजन लाल शर्मा ने सांगानेर विधान सभा सीट से 48081 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। बता दें कि भजन लाल शर्मा एक ब्राम्हण चेहरा है और संगठन के व्यक्ति हैं। साथ ही डिप्टी सीएम की कुर्सी दो लोगों को सौंपी गई है। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

Exit mobile version