Rajya Sabha Elections : 27 फरवरी को होगा 15 राज्यों के कुल 56 सीटों पर वोटिंग, जानिए कैसे होता है राज्यसभा में चुनाव ?

Rajya Sabha Elections

नई दिल्ली। फरवरी के अंत में Rajya Sabha Elections होने वाले है। इस बार 15 राज्य के कुल 56 सीटों पर चुनाव होने हैं। लोकसभा से पहले यह चुनाव पार्टीयों के महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि 50 सदस्य 2 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहें हैं तो छह सदस्य 3 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। 15 राज्यों में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान के 56 सीटें शामिल हैं। जिसके लिए चुनाव होने हैं । क्या आप जानते है राज्य सभा के लिए चुनाव कैसे होते हैं? इसकी प्रक्रिया क्या है? इस लेख में हम आपको बताते हैं राज्यसभा के लिए चुनाव कैसे होते हैं?

राज्यसभा क्या होता है ?

राज्यसभा संसद के ऊपरी सदन को कहा जाता है। यह स्थायी सदन होता है। जो भंग नहीं होता है। इस सदन के अध्यक्ष भारत के उप राष्ट्रपति होते हैं। इस सदन में सदस्यों की कुल संख्या 250 होती हैं। जिसमें 238 निर्वाचित होते हैं जबकि 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किया जाता है। लोकसभा के तुलना में राज्यसभा में सीटों की संख्या कम होती है, लेकिन सदस्यों का कार्यकाल लंबा होता है। राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 सालों का होता है। वर्तमान में राज्यसभा के सदस्यों की संख्या 245 हैं ।

कैसे होता है Rajya Sabha Elections ?

राज्यसभा के लिए चुनाव की प्रक्रिया आम चुनाव से भिन्न होती है। इसमें आम नागरिक वोट नहीं करते हैं। बल्कि इस चुनाव में जनता के जनप्रतिनिधि वोट करते हैं।

राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया

Rajya Sabha Elections  के लिए मतदान लोकसभा की तरह गुप्त तरीके से नहीं होती हैं। यहाँ उम्मीदवार के नाम के सामने नंबर अंकित किया जाता है। इसमें 1 से लेकर 4 तक नंबर होता है। संसदों को वरीयता के आधार पर नंबर के आगे निशान लगता है। जिसके बाद सबसे ज्यादा वरीयता वाला संसद को विजेता घोषित किया जाता है।

इस फॉर्मूले के तहत होता है राज्यसभा चुनाव

Exit mobile version