Ram Mandir : अयोध्या में आज से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान,जानिए कब क्या होगा…

Ram Mandir: Pran Pratistha ritual will start in Ayodhya from today, know when and what will happen...अनुष्ठान

लखनऊ।अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठाअनुष्ठान कार्यक्रम की आज से शुरुआत होगी।आज से शुरू हो रहे पूजन विधि कार्यक्रम 21 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान राम लला के प्रतिमा की जल वास, अन्न वास, शैया वास, औषधि वास, फल वास पूजा होगी जिसके बाद 18 जनवरी को प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। जिसके बाद गर्भ गृह में पूजा विधि किया जाएगा और 22 जनववरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ यह अनुष्ठान समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद 23 जनवरी से आम लोगों के दर्शन के लिए के पट्ट मंदिर पट्ट खोलें जाएंगें।

अनुष्ठान कार्यक्रम

आज से शुरू हो रहे अनुष्ठान कार्यक्रम का पूरा कार्यक्रम प्रति दिवस के अनुसार इस प्रकार है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से नियुक्त यजमान आज सबसे पहले प्रायश्चित समारोह का संचालन करेंगे इस दौरान यजमानों द्वारा सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान(सभी पांच तत्व- पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश को देव प्रतिमा में प्रतिष्ठित करने की विधि),विष्णु पूजा और गाय का तर्पण किया जाएगा।

रामलला की मूर्ति लेकर जुलूस अयोध्या आएगा तथा मंगल कलश में सरयू जल लेकर श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे।

सबसे पहले इस दिन गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण और वास्तु पूजा की जाएगी। इस पूजा के बाद गर्भगृह में रामलला की बाल स्वरूप प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। राम मंदीर गर्भगृह में रामलला की जिस मूर्ति को स्थापित किया जाएगा वो राम लला के 5 साल के बालक का स्वरूप वह पत्थर की बनी है। जिसका अनुमानित वजन 150 से 200 किलोग्राम के बीच है।

नवग्रह की स्थापना और हवन होगा।

गर्भगृह को सरयू जल से पवित्र किया जाएगा, इसके बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।

गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति को 125 कलशों से स्नान करा उन्हें समाधि दी जाएगी।

राम मंदिर में दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा और इस दौरान रामलला के विग्रह का अभिषेक किया जाएगा।

राम मंदीर अनुष्ठान कार्यक्रम के चलते 21 और 22 जनवरी को मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा। 23 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह भक्तों के दर्शन के लिए मंदीर को खोला जाएगा।

7 हजार से अधिक लोग हैं आमंत्रित

मंदिर ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के लिए 7 हजार से अधिक लोग हैं आमंत्रित किए गए है। जिसमें हर क्षेत्र के दिग्गजों को शामिल किया गया है। लिस्ट में प्रधानमंत्री से लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम.एस धोनी, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन  आदि कई बड़ी हस्तियों का नाम शामिल हैं।

 

Exit mobile version