हरियाणा बीजेपी में बगावत… पहली लिस्ट जारी होते ही इस्तीफे शुरू…

BJP Candidate बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होते ही हरियाणा में विद्रोह शुरू हो गया है। अब तक बहुत से पूर्व विधायक-मंत्री और उम्मीदवारों ने पार्टी छोड़ दी है।

Haryana 2024

Haryana 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसके बाद पार्टी में हलचल मच गई। इस सूची के जारी होते ही कई सीटों पर बगावत की खबरें सामने आईं, जिनमें रानिया, महम, थानेसर, उकलाना, पृथला, रेवाड़ी, रतिया, और बाढड़ा शामिल हैं।

रानिया से मौजूदा विधायक रणजीत चौटाला ने पहले ही टिकट कटने की संभावना (Haryana 2024) जताई थी और अब अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, रतिया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने टिकट कटने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया, जिसकी पुष्टि उन्होंने सोशल मीडिया पर की।

इसके अलावा, महम सीट से 2019 के भाजपा प्रत्याशी शमशेर सिंह खरखड़ा, चरखी दादरी जिले के भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास उर्फ भल्ले, और सोनीपत जिले के उपाध्यक्ष संजीव वलेचा ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है।

हिसार-सोनीपत में भी बवाल

हिसार और सोनीपत में भी नाराजगी बढ़ रही है। उकलाना से जेजेपी के पूर्व विधायक अनूप धानक को (Haryana 2024) टिकट मिलने के बाद शमशेर गिल और पूर्व प्रत्याशी सीमा गैबीपुर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हिसार से कमल गुप्ता को टिकट मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन भी पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं। सोनीपत में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजय ठेकेदार ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की है।

नोएडा में छह साल की बच्ची से स्कूल में छेड़छाड़, आरोपी कर्मचारी फरार, पुलिस तलाश में

कई नेता दलबदलुओं को टिकट देने से नाराज

पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर कई पुराने नेता नाराज चल रहे हैं, जिनमें पूर्व मंत्री और विधायक भी (Haryana 2024) शामिल हैं। भाजपा ने 11 दलबदलुओं को टिकट दिया है, जिससे कई स्थानीय नेता असंतुष्ट हैं। अगर भाजपा इन बागियों को शांत करने में नाकाम रही तो चुनाव में हैट्रिक बनाने का उसका सपना टूट सकता है।

Exit mobile version