Site icon News1India

Samsung Strike: सैमसंग के इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल, जानिए कैसे होगा दुनिया पर प्रभाव

Samsung Strike

Samsung Strike: दक्षिण कोरिया में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई हड़ताल दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। यह हड़ताल कंपनी के चिप उत्पादन को प्रभावित कर सकती है, जिससे स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

दुनिया की सबसे प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों में से एक सैमसंग के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के हजारों कर्मचारी आज यानी सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। सैमसंग के इतिहास में कर्मचारियों की यह सबसे बड़ी हड़ताल है।

सैमसंग कर्मचारियों की हड़ताल: प्रमुख बिंदु

कौन: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के 28,000 से अधिक कर्मचारी

कहां: दक्षिण कोरिया

कब: 8 जुलाई, 2024 से 10 जुलाई, 2024 तक (3 दिन)

क्यों: वेतन, बोनस और छुट्टी को लेकर असंतुष्टि

प्रभाव: सैमसंग के सेमीकंडक्टर (चिप) उत्पादन पर संभावित प्रभाव

महत्व: सैमसंग के 55 साल के इतिहास में सबसे बड़ी हड़ताल

55 साल के इतिहास में सबसे बड़ी हड़ताल

सैमसंग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। इससे पहले पिछले महीने भी सैमसंग के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर गए थे। मांगों पर कोई सहमति नहीं बनने के बाद मामला आगे बढ़ गया और अब वे फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। सैमसंग कर्मचारियों की यह हड़ताल 3 दिन की है। इसे सैमसंग के 55 साल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हड़ताल कहा जा रहा है।

हड़ताल का संभावित प्रभाव:

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों की इस हड़ताल से सैमसंग के सेमीकंडक्टर (चिप) उत्पादन पर असर पड़ सकता है। रिपोर्ट में कर्मचारी संघ के एक नेता के हवाले से कहा गया है कि कर्मचारी कंपनी की सबसे उन्नत चिप सुविधाओं में से एक के उत्पादन को बाधित करके अपना संदेश स्पष्ट करना चाहते हैं।

सैमसंग का चिप उत्पादन प्रभावित होगा

यूनियन का लक्ष्य ह्वासोंग में सैमसंग के सेमीकंडक्टर प्लांट के बाहर 5,000 लोगों को इकट्ठा करना है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सैमसंग के कर्मचारी संघ की अपील पर कितने कर्मचारी काम छोड़कर जाने वाले हैं। हालांकि, उसके बाद भी यह लगभग तय है कि आज से शुरू होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल का असर सैमसंग के चिप उत्पादन पर पड़ने वाला है।

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक फिसला, निफ्टी करीब 24300

हड़ताल का समाधान:

सैमसंग के कर्मचारी इन वजहों से हैं नाराज

दरअसल, सैमसंग के कर्मचारी वेतन और छुट्टी से असंतुष्ट हैं। 28 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की सदस्यता वाले श्रमिक संघ नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन का कहना है कि वेतन को लेकर बातचीत में कोई समाधान नहीं निकलने की वजह से मामला आगे बढ़ रहा है। पिछले साल चिप कारोबार में नुकसान का हवाला देकर चिप इकाई में काम करने वाले कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया गया था। कंपनी और कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ाने में यह भी एक अहम मुद्दा है।

Exit mobile version