Site icon News1India

Adiya L1: देखिए आदित्य एल-1 की खास सेल्फी, इसरो ने शेयर की फोटो

देखिए आदित्य एल-1 की खास सेल्फी, इसरो ने शेयर की फोटो

देखिए आदित्य एल-1 की खास सेल्फी, इसरो ने शेयर की फोटो

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो द्वारा संचालित मिशन मून के तहत चंद्रयान-3 की कामयाबी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था, अब सूर्य के रिसर्च के लिए भेजे गए आदित्य एल-1 भी हर दिन कामयाबी की नई बुलंदियों को छू रहा है. आदित्य एल-1 ने एक सेल्फी ली, इस खास तस्वीर को इसरो ने शेयर किया है.

10 सितबंर को पूरी होगी कक्षा से संबधित तीसरी प्रकिया

इसरो के बहुत ही महत्वकांक्षी मिशन सूर्य के लिए आदित्य एल-1 को श्री हरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया है. इस कृत्रिम उपग्रह को पृथ्वी और सूर्य के बीच एल-1 पॉइंट पर स्थापित किया जाएगा. बता दें कि मंगलवार के दिन आदित्य एल-1 ने पृथ्वी के कक्षा से संबधित दूसरी प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा किया था, अब तीसरी प्रकिया को 10 सितबंर के दिन ये भारतीय समयानुसार रात करीब 2.30 बजे निर्धारित है.

L-1 पॉइंट पर पहुचंने में लगेगा 125 दिन

बता दें कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो ने आदित्य एल-1 को श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से 2 सितंबर के दिन प्रक्षेपित किया गया था. इस कृत्रिम उपग्रह को भारत और सूर्य के बीच एल-1 कक्षा में रखा जाएगा. आदित्य एल-1 क यहां तक पहुंचने में कुल 125 दिन लगेंगे. अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बाद इसको लंबी रिसर्च करनी है. इस रिसर्च के बाद इसरो अपने अगले मिशन की तैयारी करेगा.

Exit mobile version