Site icon News1India

Serial Blast In Lebanon: लेबनान में सीरियल ब्लास्ट, पेजर के बाद रेडियो सेट में भी धमाके, कई घायल

Telangana Encounter

Serial Blast In Lebanon: लेबनान में पेजर सीरियल ब्लास्ट के बाद बुधवार को फिर से धमाके हुए, जिसमें कई लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ये धमाके वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस में हुए हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि जिन उपकरणों में विस्फोट हुआ, वे हाथ में पकड़े जाने वाले रेडियो थे।

हिज़्बुल्लाह ने पांच महीने पहले (Serial Blast In Lebanon) इन उपकरणों की खरीद की थी, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने पेजर खरीदे थे। हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारी हाशेम सफीददीन ने इन धमाकों के बारे में कहा कि संगठन मुश्किल समय का सामना कर रहा है, लेकिन इसका बदला लिया जाएगा।

यह भी पढ़े: आसान शब्दों में समझें क्या है वन नेशन-वन इलेक्शन का कॉन्सेप्ट? जानें कैसे होगा लागू

रॉयटर्स के मुताबिक, ये वायरलेस रेडियो सेट हिज़्बुल्लाह के लड़ाके इस्तेमाल कर रहे थे। दक्षिणी लेबनान और राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में ये धमाके हुए। एक विस्फोट उस स्थान पर भी हुआ, जहां पेजर ब्लास्ट में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार हो रहा था।

पेजर के बाद अब फटा रेडियो सेट

मंगलवार को लेबनान और सीरिया में कई शहरों में एक साथ पेजर ब्लास्ट हुए, जिसमें सैकड़ों पेजर एक घंटे के अंतराल में फट गए। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 4000 से अधिक लोग घायल हुए। हिज्बुल्लाह ने इस हमले के लिए इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को जिम्मेदार ठहराते हुए बदला लेने की धमकी दी है।

ब्लास्ट का मुख्य निशाना बेरूत था, और दाहिया, बेक्का, नाबातिया, बिन्त जबैल, दक्षिणी बेरूत और दक्षिणी लेबनान के इलाकों को भी टारगेट बनाया गया। सीरिया के कई क्षेत्रों में भी करीब 100 धमाके हुए, जिससे हड़कंप मच गया। पेजर ब्लास्ट में हिज्बुल्लाह के सांसद अली अम्मार का बेटा मारा गया, और लेबनान में ईरानी राजदूत मोज्तबा अमानी को गंभीर चोटें आईं, जिनकी आंख में गहरी चोट है।

Exit mobile version