Shikhar Dhawan Retirement: गब्बर ने लिया ने क्रिकेट से संन्यास, फैन्स के लिए जारी किया इमोशनल संदेश

भारतीय टीम के महान खिलाड़ी शिखर धवन ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर ऐलान किया है। टीम इंडिया के लिए शिखर धवन ने कई मैचों में जीत दिलाने वाली पारी खेली हैं और उन्हें महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

Shikhar Dhawan: इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से शिखर धवन (Team India) ने संन्यास ले लिया है। उन्हें सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की गई है। टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक, शिखर धवन, लंबे समय से बाहर रहे हैं। दिसंबर 2022 में, शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए अपना अंतिम मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। तब से लेकर अब तक वह टीम इंडिया में नहीं थे।

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक शिखर धवन को जब टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया तो उनके फैंस काफी निराश हुए थे। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन जल्द ही टीम में वापसी करेंगे, लेकिन अब शिखर धवन ने खुद ही संन्यास का फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया है।

हाल ही में दिए थे संकेत

दिग्गज पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में संन्यास के संकेत दिए थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने फैंस को समझाने की कोशिश की थी। इंटरव्यू के दौरान शिखर धवन ने कहा था कि उन्हें उनकी खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। यहां वीडियो में देखें उन्होंने संन्यास का ऐलान करते हुए क्या कहा।

कैसा रहा Shikhar Dhawan का करियर

Shikhar Dhawan ने टीम इंडिया के लिए कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 2315, वनडे में 6793 और टी20 मैचों में 1759 रन बनाए हैं। शिखर धवन का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 190 रन है, जबकि वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 143 रन है। टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन है।
Shikhar Dhawan

पारिवारिक जीवन

Shikhar Dhawan का पारिवारिक जीवन भी काफी चर्चित रहा है। उन्होंने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की, जो एक ऑस्ट्रेलियाई मूल की बॉक्सर हैं। आयशा पहले से ही दो बेटियों की माँ थीं, और शादी के बाद शिखर ने भी उन दोनों बेटियों को अपनाया। 2014 में, उनके एक बेटा हुआ जिसका नाम ज़ोरावर धवन है।

आज का राशिफल: मेष, सिंह और मकर के लिए लाभकारी, जबकि वृष, कन्या और मीन के लिए सावधानी का संकेत—जानें आपकी राशि के लिए क्या है खास

हालांकि, 2021 में शिखर और आयशा ने अलग होने का फैसला किया और उनके तलाक की खबरें आईं। इसके बाद से शिखर अपने बेटे ज़ोरावर के साथ समय बिताते रहते हैं और सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ जुड़ी पोस्ट साझा करते हैं।

धवन का पारिवारिक जीवन और करियर दोनों ही उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का सामना बड़े धैर्य और समझदारी से किया है।

Exit mobile version