Solar Mission : ISRO के सूर्य मिशन को मिली बड़ी कामयाबी, पांच महीने बाद सूरज के पास पहुंचा Aditya-L1 

Solar Mission: ISRO's Sun Mission got a big success, Aditya-L1 reached the Sun after five months

नई दिल्ली। भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपना पैठ बना रहा है। एक के बाद एक भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO लगातार अपने अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में आज ISRO चांद के बाद सूर्य पर भी फतह कर लिया। इसरो का सूर्य मिशन Aditya-L1  को बड़ी कामयाबी मिली है दरअसल पांच महीने बाद सूरज के L1 प्वाइंट पर Aditya यान को हैलो ऑर्बिट में इंसर्ट कर दिया गया। 2 सितंबर 2023 को सूर्य मिशन पर गई आदित्य यान की सफल यात्रा आज खत्म हो गई। भारत का यह मिशन पूरी दुनिया को सौर तूफ़ानों से बचाएगा।

पांच महीने में सफलता

लगभग पांच महीने बाद 6 जनवरी 2024 की शाम भारत का सूर्य मिशन सैटेलाइट Aditya-L1 सौरमंडल के L1 प्वाइंट पर पहुंच गया। अब यह यान इस प्वाइंट के चारों तरफ मौजूद हैलो ऑर्बिट में तैनात हो चुका है। मिशन की सफलता के लिए इसरो द्वारा इस Aditya-L1 यान को हैलो ऑर्बिट में डालना था, जिसके लिए Aditya-L1 सैटेलाइट के थ्रस्टर्स को थोड़ी देर के लिए ऑन किया गया. इसमें कुल मिलाकर 12 थ्रस्टर्स हैं। यान पहले भी सूर्य के कई रंगों की तस्वीर भी भेज  चुका है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

इसरो की इस सफलता पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा “ भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी है।यह, सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।“

https://x.com/narendramodi/status/1743588153229738078?s=20

Exit mobile version