Saturday, January 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Sonia Gandhi News: सोनिया गांधी का राष्ट्रपति मुर्मू पर विवादास्पद बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को "Poor Lady" कहे जाने के बाद सियासी विवाद गहरा गया है। बीजेपी ने इसे आदिवासी महिला का अपमान बताते हुए कांग्रेस से माफी की मांग की, जबकि कांग्रेस नेताओं ने इसे मामूली टिप्पणी बताया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
January 31, 2025
in Breaking
Sonia Gandhi
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sonia Gandhi on Draupadi Murmu: सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर किए गए एक बयान को लेकर राजनीति में गरमा-गरमी आ गई है। कांग्रेस नेता ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद मुर्मू को “Poor Lady” करार दिया, जिससे बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी ने Sonia Gandhi पर आदिवासी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया और कांग्रेस से बिना शर्त माफी की मांग की। इस बयान को लेकर देशभर में सियासी विवाद बढ़ गया है, और इस मामले में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

सोनिया गांधी का बयान 

Sonia Gandhi ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “वो Poor Lady हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं।” इस बयान को बीजेपी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान मानते हुए कड़ी आलोचना की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि सोनिया गांधी का यह बयान आदिवासी समुदाय और गरीबों के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस से राष्ट्रपति और आदिवासी समुदाय से माफी मांगने की मांग की।

RELATED POSTS

Sonia Gandhi

सांसों पर संकट: सर गंगा राम अस्पताल में सोनिया गांधी, प्रदूषण ने बढ़ाई पुरानी बीमारी!

January 6, 2026
Sonia Gandhi

बर्थडे पर नोटिस का ‘रिटर्न गिफ्ट’! नागरिकता से पहले 1980 की वोटर लिस्ट पर सोनिया गांधी से कोर्ट ने मांगा जवाब

December 9, 2025

https://twitter.com/MrSinha_/status/1885235635767959882

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी सोनिया गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह बयान सर्वोच्च पद पर बैठी एक आदिवासी महिला का अपमान है।” उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा बताया, जिसमें सरकार के विकास कार्यों को सराहा गया। बघेल ने कहा कि यह एक शानदार अभिभाषण था, और सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Image

राहुल गांधी का बयान 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को “बोरिंग” करार दिया। बीजेपी ने इस पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और राहुल गांधी के बार-बार “लॉन्च न हो पाने” पर तंज कसा। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में ऊंचाई से देश के विकास की दिशा को स्पष्ट किया, और राहुल गांधी की टिप्पणी से यह स्पष्ट हो जाता है कि उन्हें सरकार के कार्यों की समझ नहीं है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आर्थिक सर्वेक्षण

वहीं, संसद के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने कई बड़े कानूनों को तेजी से लागू किया है, और 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।

यहां पढ़ें: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, गरीब, युवा, महिला और विकास पर जोर
Tags: Sonia Gandhi
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Sonia Gandhi

सांसों पर संकट: सर गंगा राम अस्पताल में सोनिया गांधी, प्रदूषण ने बढ़ाई पुरानी बीमारी!

by Mayank Yadav
January 6, 2026

Sonia Gandhi Health Update: देश की राजधानी में छाई जहरीली धुंध और खतरनाक स्तर पर पहुंचे वायु प्रदूषण का असर...

Sonia Gandhi

बर्थडे पर नोटिस का ‘रिटर्न गिफ्ट’! नागरिकता से पहले 1980 की वोटर लिस्ट पर सोनिया गांधी से कोर्ट ने मांगा जवाब

by Mayank Yadav
December 9, 2025

Sonia Gandhi court notice: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को...

Sonia Gandhi

Shimla: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब, शिमला के IGMC में चल रहा इलाज

by Akhand Pratap Singh
June 7, 2025

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें...

Sonia Gandhi

कांग्रेस की वरिष्ट नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

by Gulshan
December 9, 2024

Sonia Gandhi Birthday : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज सोमवार को अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके...

Congress, OM Birla, Sonia Gandhi, Gaurav Gogoi, Lok Sabha

Gaurav Gogoi : कांग्रेस के गौरव गोगोई को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, केरल की ओर से के.सुरेश को बनाया गया मुख्य सचेतक

by Gulshan
July 14, 2024

Gaurav Gogoi : कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उप-नेता बनाने का निर्णय लिया गया है। इस...

Next Post
मिलिए योगी के ‘स्पेशल 1000 दूत’ से, जिन्होंने महाकुंभ में ‘यमराज’ से भिड़कर ऐसे बचाई लाखों लोगों की जान

मिलिए योगी के ‘स्पेशल 1000 दूत’ से, जिन्होंने महाकुंभ में ‘यमराज’ से भिड़कर ऐसे बचाई लाखों लोगों की जान

Gold Price Update: आख़िर क्यों सोने की क़ीमतों में हो रहा है इतना इज़ाफ़ा,टूट रहे हैं सारे रिकॉर्ड जानिए क्या है आपके शहर का रेट

Gold Price Update: आख़िर क्यों सोने की क़ीमतों में हो रहा है इतना इज़ाफ़ा,टूट रहे हैं सारे रिकॉर्ड जानिए क्या है आपके शहर का रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version