डिंपल यादव के प्रतिनिधि रह चुके सपा नेता Nawab Singh Yadav गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप

समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के प्रतिनिधि रह चुके हैं।

Nawab Singh Yadav

Kannauj News: समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव (Nawab Singh Yadav) को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नवाब सिंह अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं और डिंपल यादव के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं, जिसमें उन्होंने अखिलेश के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें भी दिखाई थीं।

नौकरी देने के बहाने किया यौन शोषण

खबरों के मुताबिक, आरोपी नेता ने पीड़िता को नौकरी देने के बहाने उसकी बुआ के साथ बुलाया था और फिर उसका यौन शोषण किया। नवाब सिंह (Nawab Singh Yadav) ने इस आरोप को अपने राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश बताया है।

इससे पहले, अयोध्या में भी समाजवादी पार्टी के एक नेता पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा था, जिसमें योगी सरकार ने आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलवा दिया था।

यह भी पढ़े: Bihar के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में 8 लोगों की मौत

बलात्कार मामले में सपा नेता गिरफ्तार

अयोध्या में एक 12 साल की लड़की के साथ बलात्कार के मामले में भी सपा नेता और उनके कर्मचारी पर आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद लड़की गर्भवती हो गई थी, और उसे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय से जुड़े क्वीन मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डीएनए परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि आरोप साबित किए जा सकें। लड़की की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।

Exit mobile version