क्या सपा सरकार में गोरखपुर की ओर होगा बुलडोज़र का मुंह?

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा की सरकार बनते ही गोरखपुर पर बुलडोजर चलेगा।

SP

SP: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में बढ़त मिलने के बाद से समाजवादी पार्टी के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अब मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा। अखिलेश ने गोरखपुर को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो हिंसा भी पैदा कर सकता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही गोरखपुर पर पूरे देश का बुलडोजर चलेगा।

2027 में बनेगी समाजवादी सरकार

समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा और इसके चुनाव नतीजों से देश की राजनीति प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में निर्दोष लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। किसान परेशान हैं। युवाओं का भविष्य अंधकार में है। समाज का हर वर्ग परेशान है, बदहाल है। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनते ही पूरे प्रदेश के बुलडोजर गोरखपुर की ओर मुड़ जाएंगे।

भाजपा सरकार में यूपी पिछड़ गया

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (SP)  ने कहा कि वह 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में प्रदेश हर स्तर पर पिछड़ गया है। विकास पूरी तरह अवरुद्ध है। जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है।

NCR और दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा? IMD का अपडेट पढ़ें

संविधान और आरक्षण के मुद्दे को और तेज किया जाए

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान और आरक्षण के मुद्दे को और तेज करने की बात कही है। उन्होंने कहा (SP)  कि सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है और समाजवादी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता को सभी समस्याओं से निजात मिलेगी।

Exit mobile version