News1India

Sunita Williams: अंतरिक्ष यात्रा की ओर उड़ान! तीसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना

Sunita Williams: भारत से आने वाली एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने तीसरी बार अंतरिक्ष में प्रवेश करने की इच्छा व्यक्त की है। आज रात 10 बजे नासा द्वारा संचालित स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से वह अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगीं। 7 मई को वह अंतरिक्ष एजेंसी नासा और विमान निर्माता कंपनी बोइंग के संयुक्त मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाली थीं, लेकिन अंतिम समय में रॉकेट के ऑक्सीजन रिलीफ वॉल्व में एक समस्या हुई, जिसके कारण मिशन रद्द कर दिया गया।

नासा के अंतरिक्ष यात्री बैरी ‘बुच’ विल्मोर भी सुनीता विलियम्स के साथ इस अंतरिक्ष यात्रा पर होंगे। 10 दिन तक दोनों एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में रहेंगे। इस दौरान वह लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्थल पर लाने और वहां से वापस लाने की प्रक्रिया का अध्ययन करेंगे।

Sunita Williams

इस मिशन में क्या है खास?

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आज रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) नासा के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना होंगी। 7 मई को तकनीकी खराबी के कारण टलने के बाद, यह मिशन अंततः शुरू हो रहा है।

नासा का है प्लान

अमेरिका के स्पेस एजेंसी नासा ने बताया कि मिशन पूरा होने पर स्टारलाइनर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर डॉक कर जाएगा। सप्ताह भर बाद, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अपने साथियों के साथ अंतरिक्ष यान और उसके उप-प्रणालियों का अध्ययन करेंगे। अमेरिका के पास इस मिशन के सफल होने पर दो स्पेसक्राफ्ट होंगे जो एस्ट्रोनॉट को आसमान में भेजेंगे। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अभी अमेरिका में है।

England स्कॉटलैंड के बीच खेला जाने वाला टी20 मैच चढ़ा बारिश की भेंट

Sunita Williams की उपलब्धियां:

बता दें कि सुनीता विलियम्स ने 2006 और 2012 में पहले भी अंतरिक्ष की यात्रा की थी। 12 वर्षों के बाद वे तीसरी बार अंतरिक्ष में हैं। नासा ने बताया है कि सुनीता ने दो मिशनों में कुल 322 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं। जो कुल 50 घंटे और चालीस मिनट की हैं। अंतरिक्ष में बुच विल् मोर ने दो मिशनों में 178 दिन बिताए हैं।

Exit mobile version