Site icon News1India

Suvendu Adhikari: शुभेंदु अधिकारी ने कहा “अब सबका साथ-साथ विकास बंद…

Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे को बदलने की जरूरत है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, हमें सबका साथ, सबका विकास की बात करने की जरूरत नहीं है। जो हमारे साथ है, हम तय करेंगे, उनका साथ देंगे। इतना ही नहीं शुभेंदु ने कहा, हम जीतेंगे और हिंदुओं को बचाएंगे। खास बात यह है कि शुभेंदु अधिकारी जिस सबका साथ, सबका विकास के नारे को बंद करने की बात कर रहे हैं, उसे सबसे पहले पीएम मोदी ने दिया था।

शुभेंदु अधिकारी ने एक कार्यक्रम में जय श्री राम का नारा लगाते हुए कहा, सबका साथ, सबका विकास बंद करो। इतना ही नहीं उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा बंद करने की भी बात कही। पदाधिकारी ने कहा, हम संविधान बचाएंगे।

उपचुनाव में हार का कारण बताया

बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी उपचुनाव में भाजपा की हार का कारण बताया। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में हजारों लोग अपना वोट नहीं डाल पाए। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में भी लाखों हिंदुओं को वोट नहीं डालने दिया गया। माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी ने अपने भाषण के जरिए यह साफ कर दिया कि भाजपा बंगाल में हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण की दिशा में काम करेगी। बंगाल भाजपा का मानना ​​है कि लोकसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने एकजुट होकर टीएमसी को वोट दिया। जबकि हिंदू मतदाता अलग-अलग पार्टियों में बंट गए।

शुभेंदु ने पोर्टल लॉन्च किया

इस मौके पर शुभेंदु अधिकारी ने एक पोर्टल भी लॉन्च किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जैसा कि मैंने वादा किया था, मैंने एक पोर्टल लॉन्च किया है, जहां वे मतदाता अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिन्हें वोट डालने नहीं दिया गया। ऐसे लोगों की निजता का ख्याल रखा जाएगा।

Exit mobile version