Swati Maliwal का दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, जानिए क्या है मुख्य वजह…

Swati Maliwal Swati Maliwal resigns from the post of Chairperson of Delhi Women Commission, know what is the main reason...

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग प्रमुख Swati Maliwal ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित किए जाने के बाद डीसीडब्ल्यू के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। डीसीडब्ल्यू के प्रमुख से पहले वो एक सक्रिय वकील के रूप में कार्यरत थी। वो महिलाओं के खिलाफ हिंसा , सख्त कानूनों की वकालत और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियानों और आंदोलनों से भी जुड़ी रही हैं। आप द्वारा नामित होने के बाद वो संसदीय मामलों में अपनी शुरुआत करेंगी।

2015 में डीसीडब्ल्यू के अध्यक्ष पद पर नियुक्त

Swati Maliwal को साल 2015 में डीसीडब्ल्यू के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली एसिड हमलों,  महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी ने नाम जारी किए

ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी ने डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष Swati Maliwal को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। राज्यसभा में पार्टी से तीन सांसदों की सदस्यता खत्म होने वाली है। जिसके बाद आप ने यह फैसला किया है। उनके अलावा संजय सिंह और एनडी गुप्ता ने भी दूसरे कार्यकाल के लिए नामांकित किया है। आप ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा में सुशील कुमार गुप्ता की जगह चुना है। राज्यसभा में नए सांसदों के लिए 19 जनवरी को दिल्ली में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने नामांकन के सूची जारी की है।

Exit mobile version