Monday, November 16, 2026 12:13 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Breaking » 1 अगस्त से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जो सीधा डालेंगे आपकी जेब पर असर…

1 अगस्त से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जो सीधा डालेंगे आपकी जेब पर असर…

1 अगस्त 2025 से UPI से जुड़े नए नियम लागू होने जा रहे हैं। अगर आप रोज़ाना Paytm, PhonePe, GPay या किसी अन्य UPI ऐप के ज़रिए भुगतान करते हैं, तो इन बदलावों की जानकारी रखना आपके लिए ज़रूरी है।

by Gulshan
27/07/2025
UPI New Rule

UPI New Rule : 1 अगस्त 2025 से देशभर में कुछ ऐसे अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा प्रभाव आम जनता की जेब और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ सकता है। चाहे बात UPI पेमेंट की हो या गैस सिलेंडर की कीमतों की, ये बदलाव वित्तीय फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं।

कौन से हैं वो 5 बड़े बदलाव

1. SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका

अगर आप SBI कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक ने घोषणा की है कि 11 अगस्त 2025 से कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर बंद कर दिया जाएगा। अब तक SBI अपने UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएसबी, करूर वैश्य बैंक और इलाहाबाद बैंक के साथ साझेदारी में जारी किए गए कुछ ELITE और PRIME कार्ड धारकों को 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का फ्री बीमा कवर देता था। लेकिन अब यह लाभ नहीं मिलेगा। इससे उन ग्राहकों को निराशा हो सकती है जो इस इंश्योरेंस को एक सुरक्षा कवच की तरह देखते थे।

2. LPG सिलेंडर की कीमत में संभावित बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं, और अगस्त में भी ऐसा ही होने की संभावना है। पिछली बार 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की कटौती की गई थी, हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत जस की तस रही। अब अनुमान है कि 1 अगस्त से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कमी की जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो आम उपभोक्ता को महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : मनसा देवी मंदिर में भीषण भगदड़, 8 की मौत की ख़बर, बिजली के तार…

3. CNG और PNG की कीमतों में बदलाव की उम्मीद

तेल कंपनियों की नीति के अनुसार हर महीने की 1 तारीख को CNG और PNG की कीमतों में संशोधन किया जाता है। हालांकि, अप्रैल 2025 के बाद से इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 9 अप्रैल को CNG ₹79.50 प्रति किलो और PNG ₹49 प्रति यूनिट के हिसाब से बेची जा रही थी। तब यह छह महीनों में चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी थी। अब देखना होगा कि अगस्त में कंपनियां कीमतें घटाती हैं या फिर कोई और संशोधन करती हैं।

4. विमान ईंधन (ATF) के रेट में हो सकता है बदलाव

एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन की कीमतों में भी हर महीने की पहली तारीख को संशोधन होता है। ATF की दरों में बढ़ोतरी का असर सीधे हवाई टिकटों पर पड़ता है—यानी टिकट महंगे हो सकते हैं। वहीं, अगर दाम घटते हैं, तो यात्रियों को किराए में राहत मिल सकती है। तेल विपणन कंपनियों द्वारा यह संशोधन LPG की कीमतों के साथ किया जाता है, इसलिए 1 अगस्त को हवाई सफर करने वालों के लिए भी नई दरों की घोषणा अहम होगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post

Two golds, one bronze from Indonesian downhill cyclists

चिराग पासवान को पसंद आए ‘PK’ और भाए तेजस्वी यादव, PM मोदी के ‘हनुमान’ ने फिर बढ़ा दी नीतीश कुमार की टेंशन

चिराग पासवान को पसंद आए ‘PK’ और भाए तेजस्वी यादव, PM मोदी के ‘हनुमान’ ने फिर बढ़ा दी नीतीश कुमार की टेंशन

Delhi-NCR

Delhi में अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार, 20 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों में भी बढ़ा खतरा

POPULAR POST

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026
Ganga Expressway Speed Limit

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर घटाई गई रफ्तार, नई स्पीड लिमिट लागू; नियम तोड़ा तो कटेगा चालान

November 11, 2026
Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

November 16, 2026
Market Boom :शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1328 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में मिनटों में लाखों करोड़ बढ़े?

Market Boom :शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1328 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में मिनटों में लाखों करोड़ बढ़े?

November 11, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

November 14, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India