Site icon News1India

भारत को बड़ा झटका, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने रद्द की भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता

भारत को बड़ा झटका, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने रद्द की भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता

भारत को बड़ा झटका, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने रद्द की भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता

नई दिल्ली। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती को बड़ा झटका देते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ सदस्यता को सस्पेंड कर दिया है. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग का ये फैसला कुश्ती प्रेमियों के लिए बहुत ही दुखद है. इस फैसले को भारतीय कुश्ती खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

15 जुलाई तक कराने थे चुनाव

30 मई के दिन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने 30 मई के दिन भारतीय कुश्ती महासंघ को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में कहा गया था कि अगर अगले 45 दिनों तक यानी 15 जुलाई तक भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव नहीं होगा तो इसकी सदस्यता को संसपेंड कर दिया जाएगा.

बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप

बता दें कि खेल मंत्रालय ने भारतयी कुश्ती महासंघ के पदाधिकारियों को सस्पेंड कर एक ADHOC कमेटी बना दी थी, खेल मंत्रालय द्वारा ये फैसला भारतीय महिला पहलवानों द्वारा WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर यौन शोषण के आरोप लगाने का बाद लिया गया था.

हाईकोर्ट ने चुनाव पर लगाए स्टे

गौरतलब है कि WFI के चुनाव 11 जुलाई को होने वाले थे. लेकिन अपनी मान्यता को लेकर असम रेसलिंग एसोसिएशन ने असम हाईकोर्ट से चुनाव पर स्टे लगाया था. चुनाव अधिकारी एम एम कुमार द्वारा चुनाव कराने की दूसरी तारीख 12 अगस्त को तय की गई थी, लेकिन इससे ठीक पहले हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन ने हरियाणा हाईकोर्ट से इस पर स्टे ले आया था.

Exit mobile version