UP Board Results 2024: आज घोषित होगा यूपी बोर्ड का परिणाम, डिजिलॉकर पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

UP Board Results 2024

xr:d:DAGBRFBSwh0:25,j:6157971004287076749,t:24041008

UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है।छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। बोर्ड (UP Board Results 2024) द्वारा कॉपियां जांचने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट की तारीख की घोषणा यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला करेंगे।

उत्तर पुस्तिकाएं की जांच हुई पूरी

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं 31 मार्च तक जांची गईं। रिकॉर्ड संख्या में उत्तर प्रतियों का मूल्यांकन, कक्षा 10वीं के लिए 1.76 करोड़ और कक्षा 12वीं के लिए 1.25 करोड़ पूरा हो चुका है। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गईं।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में बैठने वाले 55 लाख से अधिक छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे परिणाम के (UP Board Results 2024) अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही upmsp.edu.in पर अपडेट जारी करेगा।

पिछले साल 12वी के टॉपर

  • महोबा के शुभ छपरा ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए।
  • पीलीभीत के सौरभ गंगवार ने 97.20 फीसदी अंक हासिल किए।
  • इटावा की अनामिका ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए।
  • फतेहपुर के प्रियांशु उपाध्याय ने 97 फीसदी अंक हासिल किए।
  • फतेहपुर की खुशी ने 97.00 फीसदी अंक हासिल किए।
  • सिद्धार्थनगर की सुप्रिया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए।
  • इटावा के शिव ने 96.80 फीसदी अंक हासिल किए।
  • कन्नौज के पीयूष तोमर ने 96.80 फीसदी अंक हासिल किए।
  • प्रयागराज की सुभाषना ने 96.80 फीसदी अंक हासिल किए।
  • फतेहपुर के विक्रम सिंह ने 96.80 फीसदी अंक हासिल किए।

पिछले साल 10वी के टॉपर

डिजिलॉकर पर ऐसे देखे रिजल्ट-

Exit mobile version